Himanshu Bhau Gangster: इन दिनों दिल्ली-NCR में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने एक और लग्जरी कार डीलर को फोन करके 5 करोड़ रुपये एक्सटॉर्शन मनी मांगी है। गैंगस्टर भाऊ ने मंगलवार को फोन करके एक कार शोरूम के मालिक को धमकी दी है। वहीं पैसे नहीं देने पर शोरूम पर फायरिंग करने की बात कही है। बता दें कि हिमांशु भाऊ के शूटरों ने कुछ दिन पहले भी एक कार के शोरूम पर कई राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सेकेंड हैंड लग्जरी गाड़ियों का काम करता है डीलर
जानकारी के मुताबिक वेस्ट दिल्ली के नारायण इलाके में स्थित कार शोरूम का डीलर सेकेंड हैंड लग्जरी गाड़ियों की सेल व परचेस का काम करता है। उसे मंगलवार के दिन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने फोन कर पैसे देने की मांग की। पैसे नहीं देने पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने कहा कि जैसे फ्यूजन कार्स (Fusion Cars) के मालिक के शोरूम पर फायरिंग की है, वैसे ही तेरे शोरूम पर फायरिंग करेंगे।
Fusion Cars शोरूम पर हुई थी फायरिंग
पिछले सोमवार को कुछ लोग Fusion Cars के शोरूम पर पहुंचे और ताबड़तोड़ 15 से ज्यादा राउंड फायर कर दहशत फैला दिए। इस दौरान उन्होंने एक पर्ची भी छोड़ी जिसमें पैसों की मांग की गई थी, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
कौन है हिमांशु भाऊ
हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिटौली का रहने वाला है। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 2020 में पहली बार उसे पकड़ा था लेकिन उम्र 18 साल से कम होने की वजह से उसे हिसार में स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया, लेकिन वो वहां से भाग गया और कई वारदातों को अंजाम दिया। कुछ ही समय में उसपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो गए। 2022 में जब पुलिस ने उसपर शिकंजा कसना शुरू किया तो वो पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर भाग गया। इस समय कहा जाता है कि वो पुर्तगाल में छिपा हुआ है।
हिमांशु भाऊ ने कई बड़ी वारदातों को दिया है अंजाम
साल था 2023, द्वारका में एक बिल्डर के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने कथित तौर पर 40 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई। इस मामले में भी भाऊ का नाम सामने आया था। वहीं मार्च 2024 में हिमांशु भाऊ के लोगों ने सोनीपत और दिल्ली के बीच स्थित गुलशन ढाबा में एक शराब कारोबारी पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
इंटरपोल ने जारी किया है रेड कॉर्नर नोटिस
भाऊ के क्राइम के ग्राफ को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने 2023 में इंटरपोल से इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया। इस समय हरियाणा पुलिस ने हिमांशु भाऊ पर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का इनाम रखा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा है।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
26 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
56 mins agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines