Who is Dr. Ritu Singh in Hindi: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की पूर्व प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह को हिरासत में लिया है। उनके साथ डीयू में धरना दे रहे कुछ सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है।
डॉ. ऋतु सिंह यहां अपनी कुछ मांगों को लेकर धरने के लिए बैठी थीं। वह वीसी ऑफिस के ताले खोलने को लेकर भी अभियान चला रही हैं। आखिर ऋतु सिंह कौन हैं और उन्हें पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया है, आइए जानते हैं…
डॉ. ऋतु सिंह डीयू की दलित प्रोफेसर हैं। वह डीयू के दौलत राम कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में एडहॉक शिक्षक रह चुकी हैं। ऋतु सिंह ने करीब चार साल पहले यहां की प्रिंसिपल डॉ. सविता रॉय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
जातिगत भेदभाव का आरोप
उन्होंने कहा था कि उन्हें जातिगत भेदभाव के चलते कॉलेज से बाहर कर दिया गया। करीब एक साल तक असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाने के बाद उन्हें हटाया गया। 2020 में उन्होंने प्रिंसिपल की बर्खास्ती को लेकर धरना दिया था। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने धरना दिया था। हालांकि अब ये मामला कोर्ट में है।
क्लास में भाषणबाजी के आरोप
प्रिंसिपल ने जहां ऋतु सिंह पर क्लास में भाषणबाजी और छात्रों के नाखुश होने का आरोप लगाया तो वहीं प्रोफेसर ने तर्क दिया कि प्रिंसिपल ने जिन छात्रों के नाम बताए, वे उन्होंने कभी पढ़ाए नहीं। डॉ. ऋतु सिंह का मामला एससी कमीशन में भी जा चुका है।
संस्थागत हत्या के खिलाफ मोर्चा
हालांकि मंगलवार को एक बार फिर ऋतु सिंह अपने कुछ साथियों के साथ धरने पर बैठ गईं। जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस ने हटा दिया। ऋतु सिंह संस्थागत हत्या के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं।
वह हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर भी अभियान चला चुकी हैं। अब दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद ट्विटर पर ‘जस्टिस फॉर ऋतु सिंह’ और ‘दिल्ली पुलिस’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई बिना परमिशन धरना देने पर की है।
ये भी पढ़ें: ‘हां, उसने ही गोली मारी’; Divya Pahuja Murder केस में बड़ा खुलासा, मेघा तक कैसे पहुंची पुलिस?
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
3 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
8 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
8 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
8 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
12 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
13 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines