Who is Bhibhav Kumar: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में आज दिल्ली पुलिस ने आप की राज्यसभा सांसद के तीस हजारी कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल को लेकर सीन रिक्रिट कराने के लिए सीएम हाउस पहुंची, जहां उनके साथ 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट का आरोप है। इस शिकायत के बाद पीए बिभव कुमार चर्चा में हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं बिभव कुमार। आप के सूत्रों की मानें बिभव कुमार सीएम अरविंद केजरीवाल के पुराने साथियों में से एक हैं। वे अरविंद केजरीवाल के साथ 2011 से जुड़े हैं।
बिभव कुमार इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैगजीन के वीडियो एडिटर थे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन वहीं सस्था है जिसने साल 2011 में तत्कालीन मनमोहन सरकार के खिलाफ करप्शन को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया था। पीए बिभव कुमार ही वह व्यक्ति हैं जो सीएम अरविंद केजरीवाल की दिनचर्या तय करते हैं।
2011 से केजरीवाल के साथ हैं विभव कुमार
बता दें कि बिभव कुमार बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई वाराणसी के बीएचयू से पूरी की। इसके बाद वे दिल्ली आ गए। उन्हें सीएम अरविंद केजरीवाल ने साल 2015 में अपना निजी सचिव नियुक्त किया था। वे सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी हैं। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल गए तो उन्होंने अपने से मिलने आने वाले चुनिंदा लोगों में बिभव कुमार का नाम जेल प्रशासन को दिया था।
विवादों से पुराना नाता
बिभव कुमार पर 2007 में अपने करीबियों के साथ मिलकर नोएडा प्राधिकरण के महेश पाल से मारपीट करने का आरोप भी हैं। पुलिस को दर्ज करवाई एफआईआर में महेश ने बताया कि बिभव ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर उनके काम में बाधा डाली थी। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में दिल्ली के तत्कालीन एलजी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया था। बिभव कुमार का नाम दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी सामने आया था। इसके अलावा दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने बिभव कुमार के आवास पर छापेमारी की थी।
ये भी पढ़ेंः ‘स्वाति मालीवाल षड्यंत्र का मोहरा…’ आतिशी बोलीं- मारपीट का मामला BJP की साजिश
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines