DUSU Chunav 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2025 का मुकाबले में ABVP के आर्यन मान नए अध्यक्ष बने है. उन्होंने 160037 वोटों से जीत हासिल की है. वोटिंग गुरुवार 18 सितंबर को हो चुकी है और इस बार 1.55 लाख छात्रों ने वोट किया है. DUSU इलेक्शन्स हाई प्रोफाइल छात्र चुनाव माने जाते हैं. ऐसे में कैंडिडेट्स पर भी सभी की नजर होती है. आर्यन मान सुबह से ही रेस में आगे चल रहे थे. इनका मुकाबला जोसलिन नंदिता चौधरी से था. जानिए आर्यन मान के बारे में सब कुछ.
कौन हैं आर्यन मान?
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं. इनका परिवार शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है. आर्यन ने हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की है. फिलहाल, दिल्ली यूनिवर्सिटी से MA कर रहे हैं. वे स्पोर्ट्स में भी काफी रुची रखते है. छात्र राजनीति से उनका जुड़ाव काफी गहरा है. उन्होंने कई स्टूडेंट मूवमेंट में हिस्सा लिया है. फीस बढ़ाने से लेकर यूनिवर्सिटी में मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर करने की मांग में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी.
कौन हैं आर्यन के पिता?
आर्यन मान एक व्यापारिक परिवार से नाता रखते हैं. उनके पिता बिजनेस वर्ल्ड के जाने-माने चेहरे हैं. उनका नाम सिकंदर मान है. वे बेरी स्थित ADS ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं. उनके पिता रॉयल ग्रीन शराब कारोबार के मालिक है.
क्या करते हैं आर्यन के भाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन मान के भाई विराट मान ने DUSU चुनाव की कैंपिंग में अपने भाई का बढ़ चढ़कर साथ दिया था. विराट भी पिता की तरह व्यापारी संगठन के प्रमुख है. वे रोकोब्रांड के डायरेक्ट और ADS ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं.
DUSU चुनाव के लिए किए थे ये वादे
आर्यन मान ने कैंपिंग के दौरान स्टूडेंट्स को कई वादे किए हैं. इनमें सस्ते मेट्रो पास से लेकर दिव्यांग छात्रों के लिए आसान ऑडिट प्रोसेस, रिसर्च स्कॉलर्स को फाइनेंशियल सपोर्ट और खेल सुविधाओं को अपडेट किया जाएगा.
बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट
ABVP कैंडिडेट को बॉलीवुड जगत के बड़े सितारों ने भी समर्थन दिया है. संजय दत्त ने आर्यन को बढ़ावा दिया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर छात्रों को उन्हें समर्थन देने के लिए अनुरोध किया था. रणदीप हुड्डा, विंदू दारा सिंह, सांसद मनोज तिवारी समेत कई हरियाणवी सिंगर ने भी आर्यन मान को सपोर्ट किया है.
ये भी पढ़ें-अरुण जेटली से लेकर रेखा गुप्ता तक… दिल्ली यूनिवर्सिटी से देश की संसद तक पहुंचे ये नेता
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
13 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
14 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines