दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की रात को मौसम का एक अलग ही रूप देखा गया। जहां पहले कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चली और धूल के बड़े-बड़े गुबार दिखाई दिए। इसके बाद तेज बारिश और ओले गिरने लगे। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से काफी परेशान थे। इस बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी काफी कमी आई है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 मई, 2025 को भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही लोगों को कुछ सावधानियां भी बरतने के लिए कहा है।
दिल्ली-एनसीआर के बारिश के वीडियो वायरल
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन धूल भरी आंधी और भारी बारिश की वजह से कई जगह नुकसान भी हुआ। जैसे भारी बारिश और ओले की वजह से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक जाम हुआ, मेट्रो सर्विस धीमी हो गई और दिल्ली एयरपोर्ट की कई उड़ानें डिले और रद्द हुईं। इसके अलावा आंधी की वजह से कई जगहों पर बिजली के खंभे, पेड़ और स्ट्रीट लाइट गिर गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली-एनसीआर के कई अलग-अलग हिस्सों से वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं।
क्यों अचानक बदल गया था मौसम
हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दिल्ली-एनसीआर के मौसम में हुए इस बदलाव का क्या कारण है? IMD के अनुसार मौसम में हुए अचानक बदलाव के पीछे कई कारण थे। जिसमें साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हलचल), अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी, तेज हवाएं और अस्थिरता शामिल हैं। बुधवार को हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती हलचल हुई थी। ये चक्रवाती हलचल पंजाब से बांग्लादेश तक फैली हुई थी, जो मौसम के अस्थिर होने का मुख्य कारण बना था।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: राज्य के 8 जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना, IMD ने बताया ताजा अपडेट
वहीं, इस चक्रवाती हलचल की वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी को खींच लिया गया। इसी नमी के कारण भारी बारिश हुई और ओले गिरे। इसके अलावा गर्म हवा और मौसम में अचानक आई नमी के कारण वातावरण में अस्थिरता आ गई। इस अस्थिरता की वजह से पहले धूल भरी आंधी चली और फिर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
10 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
13 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
14 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
14 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
15 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
16 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
17 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines