दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं और खासकर किन्नरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं और किन्नरों के लिए बजट में घोषित की गई दुर्गा ई ऑटो योजना (Durga E-Auto Scheme) को जल्द ही शुरू करने जा रही है.
सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है और एनआईसी के सहयोग से इसकी वेबसाइट को बनाने का काम किया जा रहा है. इस योजना के शुरू होने के बाद दिल्ली की महिलाओं और खासकर बेरोजगार किन्नरों को सहयोग मिलेगा.
क्या रखी गई है उम्र?
वहीं, सरकार ने तय किया है कि ये ऑटो 20 से 40 साल की उम्र तक की महिलाओं को ही दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे. इस ड्राफ्ट पर विभिन्न विभागों से टिप्पणी भी मांगी गई है, जिसके बाद इसे कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा. महिलाओं को यह ऑटो ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ही दिए जाएंगे.
3 साल तक नहीं बेच सकेंगे ऑटो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में रहने वाली एक हजार महिलाओं और 100 किन्नरों को पहले चरण में दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे जो गुलाबी रंग के होंगे. इसके लिए दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह और दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर निहारिका राय की देखरेख में ड्राफ्ट को तैयार किया गया है. सूत्रों के अनुसार, इस ऑटो को तीन तक किसी भी दूसरी महिला को नहीं बेचा जा सकेगा. सरकार ओला-उबर सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी महिलाओं को जोड़ेगी ताकि उन्हें महिला सवारी आसानी से मिल सकें.
यह भी पढ़ें- CJP के अभिजीत दीपके ने किया अगले प्लान का ऐलान, BJP अध्यक्ष का पलटवार
ड्राफ्ट में महिलाओं के लिए क्या है पात्रता?
- महिला दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए
- महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- महिला के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना चाहिए
- महिला या परिवार के पास पहले से ऑटो नहीं होना चाहिए 2024-25 में परिवार की वार्षिक आय पांच लाख से ज्यादा न हो
किन्नरों के लिए संभावित पात्रता
- डीएम से किन्नर होने का प्रमाण-पत्र जारी होना चाहिएआवेदक की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- आवेदक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना अनिवार्य होगा
- आवेदक दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
38 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
4 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
5 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
7 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
20 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines