What is ‘Red Light On-Car Off’ Campaign, नई दिल्ली: दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए गुरुवार को केजरीवाल सरकार ने ‘Red Light On-Car Off’ अभियान शुरू किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ITO चौराहे से इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सर्दी में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। अपने इन 15 बिंदु पर सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत दिल्ली सरकार ने अब ‘Red Light On-Car Off’ कैंपेन की शुरुआत की है।
‘Red Light On-Car Off’ कैंपेन की शुरुआत
दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जो प्रदूषण बढ़ता है उसमें बायोमास वर्निग और डस्ट से होने वाले प्रदूषण के साथ-साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण शामिल है। इसी को देखते हुए “’रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ” कैंपेन शुरू किया गया है। इसके साथ ही, दिल्ली सरकार ग्रैप के तहत CQM द्वारा जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, उस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ ग्रीन वॉर रूम शुरू किया है। जिसमे धूल प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चला रखा है और पराली गलाने के लिए 5 हजार एकड़ में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसी के तहत दिल्ली सरकार ने अब ‘Red Light On-Car Off’ कैंपेन की शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी से दिलवाऊंगा मकान और पैसे…कहकर विश्वास में लिया और डेढ़ साल के बच्चे को उठा ले गया
वाहन प्रदूषण होगा कम
मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पैट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन से सामने आए आंकड़ों के अनुसार, अगर दिल्ली के लोग “Red Light On-Car Off” अभियान का पूरी तरह पालन करते हैं, तो इससे दिल्ली में 15 से 20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है। अक्सर ये देखा जाता है कि कई लोग रेडलाईट पर रूकते समय अपनी गाड़ी को आफ नहीं करते है। इससे वो 25 से 30 मिनट अपने गाड़ी के ईंधन को बेकार में जलाता है। हमारा यह पूरा अभियान इसी बात को लेकर है कि हम रेडलाईट पर अपने गाड़ी को बंद करना सीखें।
जागरूकता फैलाई जाएगी
मंत्री गोपाल राय ने बताया को बाराखंभा में 28 अक्टूबर को और चंदगी राम अखाड़ा चौराहे पर 30 अक्टूबर को “Red Light On-Car Off” अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 2 नवंबर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में “Red Light On-Car Off” अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को 2000 इको क्लब के जरिए “Red Light On-Car Off” अभियान को लेकर स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
6 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
10 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
11 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
11 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
11 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
13 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
14 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines