What is ‘Hauslon Ki Udaan’?: दिल्ली की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस मीटिंग में दिल्ली की कैबिनेट ने कई जरूरी फैसले लिए और कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के ‘हौसलों की उड़ान’ योजना पर मुहर लगा दी है। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ‘हौसलों की उड़ान’ योजना को कैबिनेट ने पास कर दिया है।
50 लाख बच्चों को मिलेगा मौका
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘हौसलों की उड़ान’ योजना दिल्ली के टैलेंट को सामने लाने का काम करेगी। अलग-अलग सेक्टर के युवा टैलेंट की पहचान की जाएगी। इस योजना के तहत दिल्ली के 50 लाख बच्चों को उनकी कला को निखारने का मौका मिलेगा। इन बच्चों का सिलेक्शन करने के लिए कला संस्कृति विभाग की टीम दिल्ली के हर घर के दरवाजे पर पहुंचेगी। इस टैलेंट हंट के तहत पहला कॉम्पिटिशन सितंबर में होगा।
कोने-कोने से निकलेगा टैलेंट
मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे बताया कि दिल्ली के अंदर छिपी कला अब बड़ी संख्या में सामने आएगी, जो पहले सामने नहीं आ पाती थी। इस योजना के तहत दिल्ली के कोने-कोने से युवाओं को सामने लेकर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ‘हौसलों की उड़ान’ दिल्ली के सभी विधानसभा में टैलेंट हंट आयोजन करेगी। राज्य स्तर पर प्रतियोगिता की जाएगी। अलग-अलग कैटेगरी में टैलेंट हंट आयोजित होगा। दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में ये कार्यक्रम खूब जोर-शोर से चलाया जाएगा। 6 महीने तक प्रतियोगिता चलेगी; करीब 50 लाख युवाओं को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसमें पहला इवेंट सितंबर में होगा। प्रतियोगिता जीतने वाले को फाइनल में सीएम कप मिलेगा।
यह भी पढे़ं: ‘मेरी वजह से कोई डिप्रेशन में जाएगा’, दिल्ली के बाराखंबा में 25 साल के CA ने किया सुसाइड
इनकी होगी प्रतियोगिता
- सिंगिंग
- डांस
- डिजिटल आर्ट
- मूर्तिकला निर्माण (Sculpture Making)
- एक्टिंग (Theater Art)
- मुर्गी पालन (Poultry Making)
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
22 mins agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
34 mins agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
2 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
17 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
18 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
19 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
21 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines