Weather Updates : भारत के दक्षिण राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर है तो वहीं पहाड़ों में जमकर बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी सता रही है और घरों में पंखे चला रहे हैं। आमतौर पर उत्तर भारत में दिसंबर के महीने में कड़ाड़े की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार मौसम सामान्य है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पिछले कई सालों की अपेक्षा इस बार कम ठंड पड़ने की संभावना है। आइये जानते हैं कि इसके पीछे की क्या है बड़ी वजह?
जानें क्या है वजह
मौसम विभाग एक्सपर्ट के मुताबिक, इस साल कम ठंड पड़ने की वजह अल नीनो है। जलवायु संबंधी घटना से अल नीनो का संबंध है और इसके चलते गर्मी बढ़ती है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। अल नीनो की वजह से मध्य-पूर्वी प्रशांत महासागर में सतही जल का तापमान औसत से ऊपर है। आईएमडी ने कहा कि ऐसे में इस साल सर्दियों में भी अल नीनो का असर दिखेगा, जिससे पारा चढ़ेगा और पिछले सालों की तुलना में इस बार कम ठंड पड़ेगी।
यह भी पढ़ें : Weather Updates : तूफान की दस्तक से उत्तर भारत में बारिश के आसार, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। इस सप्ताह सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहेगा और इसके बाद फिर मौसम साफ हो जाएगा। धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि न्यूनतम पारा में 2-3 डिग्री सेल्सियस कमी आएगी। अनुमान है कि शनिवार और रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 9 और 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
आईएमडी की भविष्यवाणी
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मौसम सामान्य से अधिक रहेगा और कम ठंड पड़ेगी। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युजंय महापात्र ने कहा कि इस बार देश के अधिकांश हिस्सों में दिसंबर से लेकर अगले वर्ष फरवरी तक कम सर्दी पड़ेगी यानी पारा सामान्य से ज्यादा रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी यानी पारा सामान्य से कम रहने के आसार हैं।
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
43 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
20 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines