Delhi Weather Update Today Aaj Ka Mausam : देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों में इस सीजन की सबसे गलन वाली सर्दी पड़ रही है। स्थिति यह है कि शीतलहर के साथ घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। कड़ाके की ठंड से पूरी दिल्ली कांप रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसे लेकर आईएमडी (IMD) ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।
दिल्ली के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम है। दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास सुबह 7.30 बजे विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं पालम में पारा 5.8 डिग्री रहा। सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं। लाइटें भी जुगनू की तरह नजर आ रही हैं। शीतलहर से गलन काफी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग यह तो अपने घरों में हैं या फिर अलाव का सहारा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Flight Trains Delayed
IMD ने जारी की चेतावनी
राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी शीतलहर और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली और यूपी में ऑरेंज अलर्ट तो पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट है। दिल्ली के साथ-साथ यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश भी घने की कोहरे की चपेट में है। उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी, एमपी के ग्वालियर, जम्मू, पंजाब के पठानकोट और चंडीगढ़ में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है।
रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़
दिल्ली में 50 मीटर तक दिखना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर 50 मीटर से लेकर 100 मीटर तक विजिबिलिटी पहुंच गई है। लो विजिबिलिटी की वजह से ट्रेनों और हवाई उड़ानों पर भी ब्रेक लग गया है। रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और वे अपने ट्रेनों और फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
5 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
20 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines