हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ सर्दी की वापसी, जानें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश हुई, जिससे सर्दी ने वापसी कर ली। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।

विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश।

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर में रविवार तड़के बारिश हुई। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ठंड ने फिर वापसी की। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में 5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी और उसके आसपास जिलों में फिर मौसम बिगड़ गया है। दिल्ली एनसीआर के कई जगहों पर सुबह छिटपुट बरसात हुई, जिससे मौसम साफ हो गया है। लोगों को प्रदूषण से राहत मिली, लेकिन एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली-NCR में और गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

विज्ञापन

कई राज्यों में बारिश होने के आसार

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार तक तेज गरज के साथ हल्की बरसात और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। बारिश से पहले दिन में धूप निकल रही थी, जिससे सर्दी कम हो गई थी। लोगों को लग रहा था कि अब ठंड जा रही है, लेकिन बारिश ने फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी और ठंड ने वापसी कर ली।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी हिमाचल प्रदेश और दक्षिण असम के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की हल्की और मोटी परतें छाई हैं। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई और यहां 5 फरवरी तक बर्फ पड़ेंगे। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के करनाल में सबसे कम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola