---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

सावधान! 30KM स्पीड वाली हवाएं चलेंगी, दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi NCR Cold Wave Alert: दिल्ली में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ी है और आगे भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी इजाफा होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather Forecast: उत्तर भारत आजकल एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-NCR में सर्द हवाएं चलने के साथ मौसम साफ है और बहुत अच्छी धूप भी खिल रही है, जिस वजह से तापमान में इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से फरवरी महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान भी ज्यादा है।

बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग में सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 26.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। रिज का तापमान 27, अयानगर का 26.8, लोधी रोड का 26.2 और पालम का 24.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है, लेकिन अगले 2 दिन ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि अगले 7 दिन 20 फरवरी तक दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसे पहाड़ों से उठने वाली बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में सूखी ठंड बढ़ी है। 10 से ज्यादा दिन हो गए, दिल्ली-NCR में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आगे 2 दिन और शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। 2 दिन दिन के 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कल 14 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। दिन के समय तेज सतही हवाएं (गति 20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। 15 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 के बीच रहने की संभावना है। 16 से 19 फरवरी के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

तापमान में ऐसे आ रहा उतार चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 से 30°C और 11 से 12°C के बीच चल रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C और अधिकतम तापमान सामान्य से 6°C तक अधिक रहा। आज 13 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह अधिकतम तापमान 22.25 °C रहा। आज दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11.05 °C और 26.51 °C रहने के आसार हैं। हवा में 18% नमी है और हवा की स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सूरज सुबह 7:01 बजे उदित हुआ और शाम 6:09 बजे अस्त होगा।

तारीख तापमान (डिग्री सेल्सियस) आकाश
14 फरवरी 2025 22.25 आकाश साफ है
15 फरवरी, 2025 23.98 टूटे हुए बादल
16 फरवरी, 2025 25.40 कुछ बादल
17 फरवरी, 2025 26.40 टूटे हुए बादल
18 फरवरी, 2025 26.71 टूटे हुए बादल
19 फरवरी, 2025 27.85 घने बादल
20 फरवरी, 2025 27.17 आकाश साफ है

First published on: Feb 13, 2025 08:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola