---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली वालों के लिए PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान, पानी के बकाए बिल पर 90% की छूट

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की बोर्ड बैठक के बाद कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड पिछले कई वर्षों से भारी कर्ज में है, जिससे दिल्लीवासियों को बिल और नए कनेक्शन को लेकर लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पानी के बिलों पर ब्याज दर को घटा दिया गया है.

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली में पानी के बिल माफी योजना को मंजूरी दे दी गई है. नई योजना के तहत करीब 16 लाख उपभोक्‍ताओं को बकाया ब‍िल में 90 फीसदी तक छूट मिलेगी. दिल्ली में पानी के बिलो पर इंटरेस्ट रेट को अब 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया हैं. LPSE वेवर यानी पानी बिल माफ योजना को 100 फीसदी कर दिया हैं, जो डोमेस्टिक और गवर्मेंट के बिल पेंडिंग हैं, उस पर पूरी तरीके से LPSE वेवर कर दिया गया है.

कब कितनी मिलेगी छूट?

अगले महीने से इसे शुरू कर दिया जायेगा. 31 मार्च तक की समय सीमा तय गई है. दो चरणों में इस योजना को लागू किया जायेगा. 31 जनवरी तक बिल जमा करा देंगे तो 100 परसेंट छूट मिलेगी और अगर 31 मार्च तक बिल जमा जमा कराएंगे तो 70 प्रतिशत छूट मिलेगी.

---खबर नीचे जारी है---

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता लगातार कर्जे में डूब रही है. लोगों के लाखों रूपए के बिल आ रहे थे. दिल्ली जल बोर्ड का बिल पर इंटरेस्ट रेट 5 प्रतिशत(कंपाउंडिंग) बिलिंग साइकिल था. एक साल का 178 रूपए इंटरेस्ट रेट बन जाता था. कई समस्यायें थीं. हमने इस पर काम किया और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जल बोर्ड के बकाया बिलों पर 100 फीसदी जुर्माना एलपीएससी को माफ किया गया है. 31 जनवरी 2026 तक बिल जमा करने पर 100% माफी मिलेगी, 31 मार्च 2026 तक जमा करने पर 70% फीसदी राहत मिलेगी.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अक्टूबर-नवंबर में कराई जाएगी कृत्रिम बारिश, सरकार को मिली इजाजत

प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस योजना का लोगों को कई महीने से इंतजार कर रहे थे. अब दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं के बढ़े पानी के बिल कम होंगे. जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने एलपीएससी (लेट पेमेंट सर चार्ज) चार्ज हटाने का ऐलान किया है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 26, 2025 04:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola