वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासी संग्राम, बिहार चुनाव से पहले एनडीए का ‘छवि सुधार अभियान’

New Delhi News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए अल्पसंख्यकों को साधने के लिए ‘छवि सुधार अभियान’ चलाएगी। इस दौरान भाजपा और एनडीए की सहयोगी पार्टींयां वक्फ संशोधन बिल के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर अल्पसंख्यकों को समझाएगी।

Bihar election and waqf Amendment Bill

Bihar election and waqf Amendment Bill

कुमार गौरव, नई दिल्ली

विज्ञापन

New Delhi News: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे सियासी बवाल की गूंज अब बिहार तक पहुंच गई है। बंगाल में मुस्लिम समुदाय में इस विधेयक को लेकर नाराजगी है, तो वहीं बिहार में इसी मुद्दे ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के एनडीए सहयोगियों की ‘सेक्युलर’ छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

विपक्ष के निशाने पर नीतीश और चिराग

एनडीए के प्रमुख सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष ने निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि ये नेता भाजपा के साथ खड़े होकर अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रहे हैं।
इस पूरे विवाद के बीच भाजपा ने “छवि सुधार अभियान” की शुरुआत की है।

विज्ञापन

वक्फ बिल पर फैलाई जा रही भ्रांतियां

पार्टी का कहना है कि वक्फ संशोधन बिल के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे और जमीनी कार्यकर्ता खासतौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर बताएंगे कि यह विधेयक समुदाय के अधिकारों को सीमित करने के लिए नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है।

विज्ञापन

सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विधेयक किसी की धार्मिक आस्था के खिलाफ नहीं है। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना हमारा मकसद है, लेकिन विपक्ष इसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, और वक्फ कानून में संशोधन इसी दिशा में एक कदम है। लेकिन विपक्षी दल भाजपा और एनडीए सहयोगियों पर लगातार हमला कर रहे हैं।

विज्ञापन

सत्ता के लालच में भाजपा के साथ खड़े

विपक्ष का आरोप है कि सेक्युलर छवि की बात करने वाले नेता अब केवल सत्ता के लालच में भाजपा के साथ खड़े हैं। एक विपक्षी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि अगर विधेयक मुस्लिमों के हक में है, तो फिर उनके बीच इतना आक्रोश क्यों है?

विज्ञापन

माइनॉरिटी मोर्चा चलाएगा अभियान

भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा के प्रवक्ता यासिर जिलानी ने बताया कि पार्टी का प्रयास है कि लोगों को विधेयक की असलियत समझ में आए। उन्होंने कहा कि यह कानून सुधार के लिए है, दमन के लिए नहीं। और इसे हम जमीनी स्तर तक ले जाएंगे। बिहार में कई इलाकों में बीजेपी का माइनॉरिटी मोर्चा जन जागरण अभियान चलाएगा।

विज्ञापन

चुनाव बताएगा लाभ या नुकसान

वहीं, बिहार में जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वक्फ विधेयक पर मचा यह विवाद भाजपा और उसके सहयोगियों को कितना राजनीतिक लाभ या नुकसान पहुंचाएगा। भाजपा को उम्मीद है कि उसका ‘छवि सुधार अभियान’ लोगों के भ्रम को दूर करेगा, जबकि विपक्ष इसे आगामी चुनावों में हथियार बनाने में जुटा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ