लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में वोटिंग आज, जानें क्या खुला और बंद रहेगा?

Delhi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दिल्ली की 7 सीटों पर कल यानी 25 मई को वोटिंग होंगी। ऐसे में राजधानी दिल्ली में कई सेवाएं बंद तो कई सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में आइये जानते हैं क्या बंद और खुला रहेगा?

Delhi Lok Sabha Elections 2024 What will open and closed in delhi

जानें दिल्ली में वोटिंग वाले क्या खुल और बंद रहेगा?

विज्ञापन

Delhi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत छठे चरण में आज 25 मई को देशभर के 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके बाद 1 जून को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। छठे चरण में दिल्ली की 7 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। ऐसे में आइये जानते हैं राजधानी दिल्ली में चुनाव को लेकर कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी और क्या खुला रहेगा?

जानकारी के अनुसार दिल्ली में सभी शराब की दुकानें 23 मई की शाम 6 बजे से लेकर 25 मई की शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा हरियाणा में वोटिंग होनी है ऐसे में हरियाणा के दिल्ली-एनसीआर की परिधि में आने वाले क्षेत्र जैसे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब की दुकानों के अलावा राजधानी में स्कूल और काॅलेज भी बंद रहेंगे। इसके अलावा राजधानी के सभी बैंक भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में क्या खुला रहेगा?

मतदाता एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से जा सकें इसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रीढ़ कहीं जाने वाली मेट्रो और डीटीसी बसें सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। इसके अलावा हाॅस्पिटल, फार्मेसी जैसी सेवाएं नियमित तौर पर हमेशा की तरह चालू रहेंगी। इसके साथ ही दिल्ली में दुकानें, रेस्टाॅरेंट और माॅल भी खुले रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ