Link insurance premiums of vehicles to traffic violations record: जिस कार, बाइक या अन्य वाहन ड्राइवर के अधिक चालान हों उससे व्हीकल इंश्योरेंस उतना ही अधिक वसूला जाए। ट्रैफिक चालान को इंश्योरेंस के साथ जोड़ दिया जाए, जिससे ड्राइवर के ट्रैफिक नियमों के पालन या नियमों को तोड़ने की आदत का पता चले। कुछ इस तरह की सिफारिश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की हैं।
उपराज्यपाल ने लिखा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र
दरअसल, उपराज्यपाल ने इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। इस लेटर में स्पष्ट मांग की गई है कि किसी भी वाहन के खिलाफ जारी चालान को उसके इंश्योरेंस प्रीमियम से जोड़ दिया जाए। जिससे पता चल सके की ड्राइवर तेज गति में वाहन चलाता है। वह रेडलाइप जंप करता है या वह अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करता का पता चल सके।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की नई CM आतिशी का श्रमिकों को तोहफा, त्योहारों से पहले न्यूनतम वेतनमान में की इतनी बढ़ोतरी
सड़क पर होने वाले रिस्क का भुगतान लिया जा सकेगा
एलजी ने अपने लेटर में यह भी कहा है कि इससे ड्राइवर की वजह से सड़क पर होने वाले रिस्क का भुगतान उसी से लिया जाएगा और बीमा कंपनियों पर बार-बार पड़ने वाले क्लेम के बोझ को भी कम किए जाने में मदद मिलेगी। उपराज्यपाल ने अपने पत्र में आगे कहा कि इस तरह की नीति अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों में पहले से है। जिससे ड्राइविंग व्यवहार को बदलने और सड़क हादसों को कम करने में मदद मिली है। इसके अलावा इससे सड़क पर यातायात व्यवस्था में भी सुधार देखा गया है।
1 साल में 4.37 लाख से अधिक रोड एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार इंडिया में 2022 में 4.37 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं। इनमें 1.55 लाख लोगों की मौत हुई थी, रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से लगभग 70% सड़क हादसे वाहनों की तेज गति के कारण हुए थे। इसके अलावा रेड लाइट जंप करना, ट्रिपल राइडिंग, बेल्ट न लगाना हादसों के कारण होने की बात सामने आई थी।
ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने तक किसानों की सेवा की’, कंगना रनौत पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
19 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
21 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines