हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में बड़ा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करने की घोषणा की है। परिषद के अनुसार, इस वर्ष बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और भारत के विभिन्न राज्यों में 200 से अधिक शोभा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
हनुमान जयंती पर विशाल झांकियां भी निकाली जाएंगी
बता दें कि दिल्ली में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन होने वाला है। विहिप के मुताबिक ये शोभा यात्राएं धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निकाली जाएंगी। इन आयोजनों में हनुमान चालीसा, भजन संध्या, अखाड़ों का प्रदर्शन और भगवा पताकाओं से सजी विशाल झांकियां शामिल होंगी, जो भगवान बजरंग बली की वीरता और भक्ति का प्रतीक होंगी।
शोभा यात्रा पर विशेष सुरक्षा
हनुमान जयंती पर प्रत्येक शोभा यात्रा में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन से समन्वय किया गया है। विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों को पहले से सूचित किया गया है ताकि किसी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था से बचा जा सके। विहिप के अनुसार, यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सांस्कृतिक और भक्ति-प्रधान रहेगा।
बजरंग दल के संयोजक ने बताया कि युवाओं को रामभक्ति, देशसेवा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजनों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन शोभा यात्राओं के माध्यम से “सनातन संस्कृति” का जन-जन तक प्रचार और प्रसार किया जाएगा।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी शोभा यात्रा
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भी इस वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है। यह वही क्षेत्र है, जहाँ 16 अप्रैल 2022 को हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसमें पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं। उस समय 8 पुलिसकर्मी और कई श्रद्धालु घायल हुए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
5 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
6 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
8 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines