Viral Video: राष्ट्रीय राजधानी के गुलाबी बाग इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी, दो बच्चों को मामूली चोटें आईं जबकि तीसरे की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। पुलिस ने कहा कि रविवार को उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, तीनों बच्चे फुटपाथ पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीनों बच्चों को टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि 10 और 4 साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि छह साल के तीसरे बच्चे की हालत गंभीर है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल
घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कार के ड्राइवर ने रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी। यह देख स्थानीय व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़िए –Jaipur News: जयपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, भतीजे ने अपनी ताई के 10 टुकड़े कर फेंके
कार चला रहा युवक गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाली ब्रेजा कार प्रताप नगर निवासी गजेंद्र (30) चला रहा था। जब वह लीलावती स्कूल के पास पहुंचा तो वाहन से नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया, ‘प्रताप नगर निवासी गजेंद्र (30) ने लीलावती स्कूल के पास अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार ने फुटपाथ पर खड़े बच्चों को टक्कर मार दी।’
पुलिस ने कहा कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279, 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कार को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
18 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
19 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
21 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines