Delhi Airport: सफर के दौरान कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो हमारे लिए बिल्कुल नए होते हैं। ऐसा ही एक वाक्या दिल्ली एयरपोर्ट से सामने आया है जिसमें एक इंटरनेट यूजर ने अपने सफर का अनुभव साझा किया है। यूजर ने लिखा कि खाने-पीने की चीजों की अत्यधिक कीमतों और फ्लाइट में देरी के कारण अपने जीवन का सबसे खराब फ्लाइट अनुभव हुआ। अपने अनुभव को यूजर ने Reddit पर शेयर किया है।
क्या है पूरी कहानी
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से अपनी फ्लाइट पकड़ने वाले एक इंटरनेट यूजर ने अपनी पूरी कहानी साझा की है। वो लिखता है, वह लाउंज में जाने के लिए एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंच गया था, हालांकि, उस लाउंज का नवीनीकरण का काम चल रहा था। यूजर ने फिर एक फूड स्टॉल पर खाने का फैसला किया, लेकिन देखा कि खाने-पीने की चीजें बहुत महंगी थीं।
ये भी पढ़ें… Cheapest Flight Tickets: 150 रुपये में हवाई सफर का ऑफर, जानें किन रूट पर मिली छूट!
वो लिखता है कि मैं अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के T3 टर्मिनल पर पहुंचा, जो सुबह 10:30 बजे के लिए निर्धारित थी। मैं लाउंज का उपयोग करने की उम्मीद में जल्दी पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है।
अभी भी एक बात है, पूरे टर्मिनल में केवल 3 जगह पर खाना खा सकते हैं और वे बहुत महंगे हैं, मैं मेनू का कुछ उदाहरण आपके लिए लेकर आया हूं। जिसमें चाय 200, कॉफी 300 रुपये, राजमा चावल 400 (मात्रा आपके घर के सबसे छोटे कटोरे से भी कम है) बर्गर 300 (यह सबसे सस्ता था) मेंडू वड़ा 300 (तीन पीस के लिए) का था। इतना महंगा खरीदने के बाद भी इसको बैठकर खाने के लिए जगह नहीं थी।
फ्लाइट में बैठाकर फिर से उतार दिया
अपनी उड़ान के बारे में वो लिखते हैं कि स्पाइसजेट की उनकी उड़ान में एक घंटे की देरी थी। हालांकि, यात्रियों के विमान में सवार होने के बाद भी विमान के उड़ान भरने में 30 मिनट का समय लगा। इसके बाद यात्रियों को दोपहर 12:30 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया और इसके लिए दोपहर 2:45 बजे उड़ान भरने के का समय बताया गया। इसके बाद हमको बताया गया कि विमान में कुछ हिस्से गायब थे और दूसरी फ्लाइट को इसे डिलीवर करना था, डिलीवरी फ्लाइट दोपहर 2:30 बजे आनी चाहिए।
गया। इस पूरी पोस्ट पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं, कोई यूजर को सलाह दे रहा है तो कोई इसे लापरवाही बता रहे है। एक ने व्यक्ति ने लिखा, क्या आप पहली बार यात्रा कर रहे हैं? ये हवाई अड्डों पर काफी आम दरें हैं। टी3 पर खाने के कई विकल्प हैं, इसलिए आपने उस सेक्शन को छोड़ दिया होगा और अपने गेट के पास चले गए होंगे। एक ने लिखा आपकी फ्लाइट में देरी इसलिए हुई क्योंकि वे दो अलग-अलग फ्लाइट के यात्रियों को एक साथ ले जा रहे हैं ताकि एक फ्लाइट के पूरी तरह बुक न होने पर लागत कम की जा सके। इसलिए, स्पाइसजेट के साथ बुकिंग न करना ही बेहतर है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
12 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
13 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
14 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
14 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
15 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
17 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
19 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines