BJP Vijay Kumar Malhotra Death: पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा को दी श्रद्धाजंलि, 93 की उम्र में हुआ निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है. मल्होत्रा 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे थे. दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता माने जाते थे. साल 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाया गया था. 1999 के आम चुनाव में उन्होंने मनमोहन सिंह को चुनाव हराया था. डॉ. मनमोहन सिंह को इस चुनाव में करीब 30 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. वीके मल्होत्रा को 2,61,230 वोट, और मनमोहन को 2,31,231 वोट मिले थे.

Vijay Kumar Malhotra

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है. मल्होत्रा 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे थे. दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता माने जाते थे. साल 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाया गया था. 1999 के आम चुनाव में उन्होंने मनमोहन सिंह को चुनाव हराया था. डॉ. मनमोहन सिंह को इस चुनाव में करीब 30 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. वीके मल्होत्रा को 2,61,230 वोट, और मनमोहन को 2,31,231 वोट मिले थे.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को स्थापित करने में विजय कुमार मल्होत्रा, केदार नाथ साहनी और मदन लाल खुराना  की तिकड़ी की बड़ी भूमिका मानी जाती रही है.  विजय कुमार मल्होत्रा जनसंघ के दौर से ही अटल बिहार वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ काम करते रहे थे. मल्होत्रा ​​एक बेदाग और स्वच्छ छवि वाला नेता माना जाता था. 

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: अरविंद केजरीवाल ने वीके मल्होत्रा के निधन पर जताया शोक

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता वी. के. मल्होत्रा जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्री चरणों में स्थान दें. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: यह एक अपूरणीय छति है- दिल्ली BJP अध्यक्ष

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​के निधन पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'यह एक अपूरणीय क्षति है... मैंने उनके साथ कई वर्षों तक लगातार काम किया है... भारतीय जनसंघ, ​​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भाजपा की संस्थापक संविधान सभा में उनके हस्ताक्षर हैं. वे दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष, फिर दिल्ली जनता पार्टी के अध्यक्ष और बाद में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने. उन्होंने हम जैसे अनेक कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है...'

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा के घर पहुंची दिल्ली CM

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​के आवास पर पहुंची और श्रद्धांजलि अर्पित की.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: पीएम मोदी ने वीके मल्होत्रा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

बता दें कि विजय कुमार मल्होत्रा ​​का आज 93 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वीके मल्होत्रा को पुष्पाजंलि अर्पित करने पहुंचे नड्डा

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष वी के मल्होत्रा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वीके मल्होत्रा के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वीके मल्होत्रा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दुख जताया. उन्होंने कहा, जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा तक संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है. दिल्ली भाजपा में अध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ- राजनाथ सिंह

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: वीके मल्होत्रा के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, 'जनसंघ और भाजपा के इतिहास में प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ​​जैसे दिग्गजों का विशेष स्थान है. उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम किया. भारतीय संविधान के अपने ज्ञान के लिए व्यापक रूप से सम्मानित, वे एक अनुभवी सांसद थे जिन्होंने जनता के बीच अथक परिश्रम किया. उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं.'

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वीके मल्होत्रा का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया. आज 93 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित एम्स में उनका निधन हो गया.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: पीएम मोदी ने वीके मल्होत्रा के निधन पर जताया दुख

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वीके मल्होत्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. उन्होंने X पर लिखा, श्री विजय कुमार मल्होत्रा ​​जी एक उत्कृष्ट नेता थे, जिन्हें जन मुद्दों की गहरी समझ थी. उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. उन्हें संसदीय मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए भी याद किया जाता है. उनके निधन से दुःख हुआ. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वीके मल्होत्रा के निधन पर मनोज तिवारी ने जताया शोक

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: भाजपा नेता मनोज तिवारी ने वी. के. मल्होत्रा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वी. के. के निधन पर दिल्ली बीजेपी ने जताया दुख

Vijay Kumar Malhotra Passes Away LIVE: वीके मल्होत्रा के निधन पर दिल्ली भाजपा ने शोक व्यक्त किया. दिल्ली बीजेपी के X हैंडल पर लिखा गया, 'भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें.'

भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति pic.twitter.com/VHvfQgWkem
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) September 30, 2025

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ