Congress Foundation Day: कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर भी राहुल गांधी अपने टी-शर्ट को लेकर चर्चा में रहे। दिल्ली में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में राहुल गांधी सफेद टीशर्ट में पहुंचे। इस दौरान एक रिपोर्टर ने राहुल गांधी से उनके टी-शर्ट पहनने के बारे में एक सवाल पूछ लिया जिसका उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।
रिपोर्टर ने राहुल गांधी से पूछा: आज भी टी-शर्ट में…? जवाब में राहुल गांधी बोले- टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी अपने टीशर्ट को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिन राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में सफेद टीशर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचे थे और उन्हें नमन किया था।
और पढ़िए –Breaking: PM मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती
https://twitter.com/ANI/status/1607963540287270912
बता दें कि आज कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। दिल्ली स्थित पार्टी के हेडक्वार्टर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेता जुटे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है।
और पढ़िए –केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर बैक-टू-बैक करेंगे हाई लेवल मीटिंग
https://twitter.com/ANI/status/1607962612683407361
खड़गे बोले- भारत के मूल सिद्धांतों पर हो रहे हैं हमले
खड़गे ने कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समावेशी बनाने के लिए हमें युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों को शामिल करना होगा और इसकी शुरुआत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हो चुकी है। इसने हमारे प्रतिद्वंद्वियों को बेचैन कर दिया है। हम लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील करते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
8 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
11 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
12 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
13 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
13 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
15 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
15 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
16 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines