दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए सरकार भी सतर्क है और कई अहम फैसले लिए गए हैं. वहीं, अब दिल्ली में 18 दिसंबर से ऐसी गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा जो BS-6 ग्रेड से कम की होंगी.
वहीं, मंगलवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली से बाहर पंजीकृत BS-VI स्टैंडर्ड से कम की सभी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा. हालांकि, बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है.
बाहर से आने वाली BS-6 से कम की गाड़ियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा, दिल्ली से बाहर की BS-VI से कम की किसी भी गाड़ियों को अब दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के अंदर जो बाहर से गाड़ियां आती हैं, BS-6 से कम के वाहन, ध्यान से फिर से सुन लें, ट्रक तो पहले से बैन हैं, लेकिन अगले आदेश तक दिल्ली के अंदर किसी भी तरह का बाहर से आने वाला वाहन BS-VI से कम नहीं होना चाहिए. BS-VI से कम का कोई वाहन होगा तो कल के दिन (17 दिसंबर) छूट है, 18 दिसंबर से उन सभी वाहनों को सीज किया जाएगा.
उन्होंने आगे कहा, ‘कोई भी वाहन जो दिल्ली में रजिस्टर्ड नहीं है, ऐसा कोई भी वाहन BS-VI से कम है, दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगा और यदि कोई पाया गया तो सीज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल या सीएनजी या फ्यूल.. किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी.’
नोटिफिकेशन भी हुआ जारी
पर्यावरण विभाग द्वारा बुधवार 17 दिसंबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया. जिसमें साफ शब्दों में बताया गया है कि ग्रैप-4 के दौरान दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड BS-VI स्टैंडर्ड की सभी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इससे छूट रहेगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जरूरी सेवाओं या आवश्यक सामग्री ले जाने वाले वाहनों को भी छूट के दायरे में रखा गया है.
CNG गाड़ियों पर भी लागू होगा PUCC नियम
दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि बिना पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (Pollution Under Control Certificate, PUCC) के बिना दिल्ली में किसी वाहन को फ्यूल नहीं दिया जाएगा. सभी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी रिटेल आउटलेट से कहा गया है कि केवल उन्हीं गाड़ियों को फ्यूल दिया जाए जिनके पास PUCC हो.
इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण के खतरे को देखते हुए ग्रैप 4 लागू रहने के दौरान रेत, बजरी, सीमेंट, ईंट, कंक्रीट और मलबे को कही ले जाना या फिर दिल्ली में लेकर आने पर रोक रहेगी. किसी भी वाहन में अगर ये सभी सामान पाए गए तो उन गाड़ियों पर कार्रवाई होगी.
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
9 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines