Vande Bharat Run From Delhi to Bihar: रमजान का पाक महीना खत्म होने वाला है और ईद आने वाली है, वहीं नवरात्रि भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में नवरात्रि और ईद की भीड़ देखते हुए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला किया है जिस पर काम भी शुरू हो गया है। भीड़ को कम करने के लिए एक और विशेष ट्रेन चलाई जा रही है जो दिल्ली से पटना की ओर जाएगी। इस ट्रेन का नाम है वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च 2025 से चलने वाली है। ये उन यात्रियों के लिए गुड न्यूज है जो दिल्ली से बिहार की ओर जाने वाले हैं। आइए जान लेते हैं कि कब और कहां से चलेगी ये ट्रेन।
दिल्ली से पटना की ओर चलेगी एक और ट्रेन
ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि अब ईद और नवरात्रि के मौके पर दिल्ली से पटना की ओर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 29 से 31 मार्च तक चलेगी। जो भी लोग ट्रेन से सफर करते हैं उनके लिए ये एक अच्छी खबर है। इस ट्रेन के चलने के समय की बात करें तो 29 मार्च से 31 मार्च तक सुबह 8:30 पर ये ट्रेन रवाना होगी जो शाम 8.10 बजे पटना पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में गिरी युवती पर ऐसे बची जान, CCTV देखते ही लोग हुए हैरान
कब होगी वापसी
स्पेशल ट्रेन की वापसी 30 मार्च, 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से होगी। इसका समय रहेगा सुबह 8:30 पर चलेगी और रात को 8.10 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। इससे पहले भी रेलवे बोर्ड छठ पूजा और दिवाली और होली के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चला चुका है। इन ट्रेनों का ठहराव कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, अलीगढ़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा में होगा।
28 से 30 तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
1. 04089 सहरसा-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 29 मार्च एवं 1 अप्रैल को
2. 04088 नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल 29 मार्च से 1 अप्रैल तक रोजाना
3. 04087 पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 29 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रतिदिन
4. 04430 आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल 29 एवं 30 मार्च को
5. 04429 भागलपुर-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल 29 से 31 मार्च तक
6. 04090 नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 31 मार्च को नई दिल्ली से खुलेगी
7. 04438 दिल्ली-कटिहार अनारक्षित स्पेशल 29 एवं 30 मार्च को
8. 04432 दिल्ली-सहरसा अनारक्षित स्पेशल 29 एवं 30 मार्च को
9. 04431 सहरसा-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 30 एवं 31 मार्च को
10. 04437 कटिहार-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 29 से 31 मार्च तक चलेगी।
यह भी पढ़ें: 7 से ज्यादा रिक्टर स्केल का भूकंप कितना खतरनाक? अगर दिल्ली में आया तो क्या होगा…
संबंधित खबरें
पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
3 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
4 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
17 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
20 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
22 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines