तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT के बाद आम आदमी पार्टी में भी बगावत होने का दावा किया गया है। आम आदमी पाटी अप्रैल महीने में भी बगावत और टूट का दंश झेल चुकी है। लेकिन एक बार फिर आम आदमी पार्टी के टूटने का दावा है और यह दावा भी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने उनके दावे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अठावले का दावा है कि आम आदमी पार्टी के 3 लोकसभा सांसद बगावत करके दल बदल सकते हैं। बता दें कि लोकसभा में AAP के 3 सांसद राज कुमार छब्बेवाल, गुरमीत सिंह हायर और मलविंदर सिंह कंग हैं।
NDA को समर्थन दिए जाने का दावा
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रदेशों की सियासत में चल रही उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी को लेकर एक बयान दिया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भी दल बदल कर सकते हैं। वे भी TMC और शिवसेना UBT के सांसदों की तरह NDA को समर्थन दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में बगावत को लेकर भी लगाई जा रहीं हैं। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा में NDA की ताकत बढ़ेगी और परिसीमन विधेयक पारित हो पाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि लोकसभा में NDA मजबूत होगी और विधेयक पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा।
पढ़ें क्या कहते हैं रामदास अठावले?
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे के लिए अपने विधायकों और सांसदों को संभालना मुश्किल है। 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ आए हैं। इससे महाराष्ट्र में NDA और महायुति की ताकत बढ़ी। अब एक बहुत अच्छी बात हुई है कि DMK ने कांग्रेस पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। ममता बनर्जी की पार्टी के कई सांसद भी हमारे साथ जुड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। मोदी सरकार महिला आरक्षण से संबंधित परिसीमन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित करने जा रही है। यह पारित हो जाएगा और मुझे विश्वास है कि इस बार हमें दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
8 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
11 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
13 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines