राघव चड्ढा के बाद ये 3 सांसद छोड़ेंगे AAP? रामदास अठावले ने किया चौंकाने वाला दावा, जानें क्या कहते हैं केंद्रीय मंत्री

राघव चड्ढा के बाद 3 और सांसद आम आदमी पार्टी छोड़कर दल बदल सकते हैं। ऐसे संकेत मिले हैं और एक केंद्रीय मंत्री ने ऐसा होने का दावा किया है। अगर ऐसा हुआ तो यह अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

Aam Admi Party

आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों में अप्रैल महीने में बगावत करके दल बदला था।

तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT के बाद आम आदमी पार्टी में भी बगावत होने का दावा किया गया है। आम आदमी पाटी अप्रैल महीने में भी बगावत और टूट का दंश झेल चुकी है। लेकिन एक बार फिर आम आदमी पार्टी के टूटने का दावा है और यह दावा भी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने उनके दावे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अठावले का दावा है कि आम आदमी पार्टी के 3 लोकसभा सांसद बगावत करके दल बदल सकते हैं। बता दें कि लोकसभा में AAP के 3 सांसद राज कुमार छब्बेवाल, गुरमीत सिंह हायर और मलविंदर सिंह कंग हैं।

विज्ञापन

NDA को समर्थन दिए जाने का दावा

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रदेशों की सियासत में चल रही उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी को लेकर एक बयान दिया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भी दल बदल कर सकते हैं। वे भी TMC और शिवसेना UBT के सांसदों की तरह NDA को समर्थन दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में बगावत को लेकर भी लगाई जा रहीं हैं। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा में NDA की ताकत बढ़ेगी और परिसीमन विधेयक पारित हो पाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि लोकसभा में NDA मजबूत होगी और विधेयक पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा।

विज्ञापन

पढ़ें क्या कहते हैं रामदास अठावले?

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे के लिए अपने विधायकों और सांसदों को संभालना मुश्किल है। 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ आए हैं। इससे महाराष्ट्र में NDA और महायुति की ताकत बढ़ी। अब एक बहुत अच्छी बात हुई है कि DMK ने कांग्रेस पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। ममता बनर्जी की पार्टी के कई सांसद भी हमारे साथ जुड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। मोदी सरकार महिला आरक्षण से संबंधित परिसीमन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित करने जा रही है। यह पारित हो जाएगा और मुझे विश्वास है कि इस बार हमें दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ