नई दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान के बाद सत्ता पक्ष में विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस नेता खड़गे का यह बयान तब आया, जब केंद्र ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग वाला कानून सदन में पेश किया।
खड़गे ने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं की साक्षरता दर कम है और यही वजह है कि राजनीतिक दलों को कमजोर महिलाओं को चुनने की आदत है और वे उन लोगों को नहीं चुनते जो शिक्षित हैं और लड़ सकती हैं। खड़गे ने आगे कहा कि वे हमें श्रेय नहीं देते हैं, लेकिन मैं उनके ध्यान में लाना चाहता हूं कि महिला आरक्षण विधेयक 2010 में पहले ही पारित हो चुका था, किन्तु इसे रोक दिया गया था।
खड़गे के बयान पर निर्मला सीतारमण ने किया पलटवार
खड़गे के इस बयान के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार करते हुए कहा कि हम विपक्ष के नेता का सम्मान करते हैं, लेकिन यह व्यापक बयान देना कि सभी पार्टियां ऐसी महिलाओं को चुनती हैं जो प्रभावी नहीं हैं, यह बिल्कुल अस्वीकार्य है हम सभी को हमारी पार्टी, प्रधानमंत्री ने सशक्त बनाया है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक सशक्त महिला हैं। सीतारमण के बयान पर जवाब देते हुए खड़गे ने कहा, पिछड़े, एसटी की महिलाओं को ऐसे मौके नहीं मिलते जो उन्हें मिल रहे हैं, यही हम कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें-वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे दौड़ाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग शेड्यूल और रूट जारी
सदन की पहली कार्यवाही में सरकार यह बिल लेकर आई
मोदी सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 128वां संविधान संशोधन ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023’ पेश कर दिया। इससे पहले नए संसद भवन की नई लोकसभा में पहले वक्ता के रूप में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन को अमरत्व प्रदान करने के लिए नए संसद भवन में सदन की पहली कार्यवाही के रूप में सरकार यह बिल लेकर आ रही है और वे आज के दिन दोनों सदनों के सांसदों से इसे सर्वसम्मति से पारित करने की प्रार्थना करते हैं। दोनों सदनों द्वारा पारित किए जाने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
5 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
12 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
12 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
13 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines