Union Budget 2026: 320 KMPH स्पीड वाली बुलेट ट्रेन, 5500 करोड़… बजट में दिल्ली-NCR को क्या मिला?

Budget for Delhi NCR: दिल्ली और इससे सटे NCR के शहरों को भी बजट में कई सौगातें मिली हैं. खास तोहफा तो दिल्ली से वाराणसी तक बुलेट ट्रेन का मिला है, जिससे उत्तर प्रदेश के शहरों के साथ-साथ नोएडा एयरपोर्ट भी कनेक्ट होगा. इसके अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी ऐलान हुआ है.

Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली समेत 5 अस्पतालों को 10000 करोड़ का बजट दिया है.

Gifts for Delhi NCR in Budget: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को साल 2026-27 के लिए बजट पेश किया, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी कई घोषणाएं की गईं. दिल्ली से सटे NCR के शहरों नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी सौगातें मिलीं. बजट में दिल्ली के हॉस्पिटल, एजुकेश, हेल्थ और पुलिस डिपार्टमेंट पर फोकस करते हुए बजट का ऐलान किया गया. साथ ही दिल्ली को वाराणसी तक के लिए हाई स्पीड बुलेट ट्रेन भी मिली.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के अलावा इन विभागों को मिला बजट

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एम्स दिल्ली को करीब 5500 करोड़ का बजट दिया है, जो पिछले साल के बजट से 300 करोड़ ज्यादा है. इग्नू यूनिवर्सिटी और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को पिछले साल के मुकाबले 10-10 करोड़ ज्यादा दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस विभाग को इस बार 12503 करोड़ का बजट मिला है, जो पिछले साल की तुलना में 98 करोड़ रुपये ज्यादा है. पिछले साल 2025 में विभाग को 12405 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ था. आपदा प्रबंधन एवं सिख दंगा पीड़ितों के लिए राहत राशि का ऐलान भी केंद्र सरकार ने बजट में किया है.

गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिले ट्रॉमा सेंटर

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दिल्ली से सटे NCR के शहरों गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी घोषणा की. हरियाणा के इन दोनों जिलों को ट्रॉमा सेंटर मिला है. इनसे लाखों लोगों को बड़ा फायदा यह होगा कि हरियाणा के लोगों को इलाज के लिए अब दिल्ली तक नहीं आना पड़ेगा. वहीं दिल्ली को मिली बुलेट ट्रेन को नोएडा एयरपोर्ट से भी जोड़ने का प्लान है, इसके लिए एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर में एक अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा, जिसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड राजी हो गए हैं.

विज्ञापन

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का फायदा

बता दें कि बजट में दिल्ली से वाराणसी के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान हुआ है, जिसके तहत दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसकी स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. इतनी स्पीड के साथ ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक का सफर 3.5 घंटे में पूरा करेगी. वहीं दिल्ली से वाराणसी तक का हवाई सफर एक घंटे का है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ