---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की बादशाहत कायम, जीते 16 गोल्ड और तीनों वर्गों की ट्रॉफी पर भी किया कब्जा

Delhi News: आयोजन समिति के अध्यक्ष आईके दत्ता के अनुसार प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला वर्ग के मुकाबले खासे रोमांचक रहे। 53 किलो वर्ग में हरियाणा की हिमांशी ने गोल्ड जीता, दिल्ली की तानिया फोगाट को सिल्वर मिला, जबकि राजस्थान की कविता माली और मध्य प्रदेश की मिहिका सोनकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

---विज्ञापन---

कुमार गौरव, दिल्ली

Delhi News: हरियाणा ने एक बार फिर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी मजबूती दिखाई है। कोटा में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 स्वर्ण पदक अपने नाम किए और फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कैटेगरी में टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। इसके अलावा दिल्ली ने कुल छह स्वर्ण पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश ने तीन स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा स्थान पाया।

---विज्ञापन---

महिला वर्ग में हरियाणा की धाक

आयोजन समिति के अध्यक्ष आईके दत्ता के अनुसार प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला वर्ग के मुकाबले खासे रोमांचक रहे। 53 किलो वर्ग में हरियाणा की हिमांशी ने गोल्ड जीता, दिल्ली की तानिया फोगाट को सिल्वर मिला, जबकि राजस्थान की कविता माली और मध्य प्रदेश की मिहिका सोनकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। 59 किलो वर्ग में हरियाणा की मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीता, महाराष्ट्र की तन्वी को रजत और राजस्थान की अंजली साहू व दिल्ली की दिव्या को कांस्य पदक मिला। 68 किलो वर्ग में दिल्ली की सृष्टि ने पहला स्थान हासिल किया, हरियाणा की कीर्ति को दूसरा और उत्तर प्रदेश की भूमि व महाराष्ट्र की रोशनी को तीसरा स्थान मिला। वहीं पुरुष प्रतियोगिता में 65 किलो वर्ग में हरियाणा के अश्विनी ने गोल्ड जीता। 79 किलो वर्ग में सर्विसेज के अमित पहले स्थान पर रहे। वहीं, 92 किलो में हरियाणा के सचिन ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

---विज्ञापन---

यूपी और हरियाणा का जलवा

आयोजन सचिव तेजेन्द्र सिंह बराड़ ने बताया कि ग्रीको रोमन वर्ग में भी मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी रहे। 63 किलो वर्ग में यूपी के मुकुल पहले स्थान पर रहे। 77 और 82 किलो वर्ग में हरियाणा के अमन और प्रिंस ने क्रमशः स्वर्ण पदक जीते।• 130 किलो वर्ग में यूपी के उत्तम ने गोल्ड मेडल जीता।

---विज्ञापन---

हरियाणा ने तीनों ट्रॉफी की अपने नाम

हरियाणा ने तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। ग्रीको रोमन वर्ग में हरियाणा ने पांच गोल्ड और 195 अंकों के साथ ट्रॉफी जीती। फ्री स्टाइल में चार गोल्ड और 194 अंकों के साथ चैम्पियनशिप जीती। महिला वर्ग में सात गोल्ड और 215 अंकों के साथ हरियाणा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली हर वर्ग में दूसरे स्थान पर रही, जबकि यूपी और महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।

---विज्ञापन---

राजस्थान को एक गोल्ड, सात कांस्य

मेजबान राजस्थान को प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और सात कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आखिरी दिन महिला वर्ग में कविता माली (53 किलो) और अंजली साहू (59 किलो) ने कांस्य पदक जीतकर राज्य के खाते में दो और पदक जोड़े।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2025 09:24 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola