हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कांग्रेस नेता ने हार के बाद 'मोदी' के लिए कह दी ये बड़ी बात, नए PM का नाम भी बताया!

उदित राज पहले बीजेपी में थे और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी बने।

विज्ञापन
उदित राज

Udit raj Reaction: उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज ने अपनी करारी हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की। इतना ही नहीं उन्होंने NDA की नई सरकार में प्रधानमंत्री के लिए कुछ  वरिष्ठ भाजपा नेताओं का नाम भी सुझाया है।

 

योगेंद्र चंदोलिया से हारे उदित राज

उदित राज इससे पहले बीजेपी में थे और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी बने। 4 जून को मतगणना के बाद आए नतीजों में बीजेपी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने उन्हें हरा दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार चंदोलिया ने उदित राज को सातों सीटों में से सबसे अधिक अंतर 290849 से हराया है।

विज्ञापन

नितिन गडकरी या अमित शाह को पीएम बनाना चाहिए

कांग्रेस नेता उदित राज ने X पर लिखा  कि मोदी जी को लोग अजेय समझ रहे थे इसलिए पूरी ताकत उन्हें हराने में नही लगाई वर्ना करीब डेढ़ लाख की जीत को हार में बदलना मुश्किल नही था। उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि जिसके नेतृत्व में (नरेंद्र मोदी)  NDA ने चुनाव लड़ा वो इतने कम वोट से जीते वो कैसा नेता? शिवराज सिंह चौहान करीब 8 लाख वोट से जीते हैं, ऐसे में चौहान, नितिन गडकरी या अमित शाह जैसे लोगों में से किसी एक को पीएम बनाना चाहिए, यह मेरा निजी सुझाव है।

चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को लेकर कहा

उदित राज ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए, अपनी एक पोस्ट में उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को लेकर कहा कि चंद्रबाबू या नीतीश भी पीएम की दावेदारी कर सकते हैं। आगे वह बताते हैं कि आई. के. गुजराल और चंद्र शेखर सिंह भी पीएम बनें थे। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देशहित में राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम बनना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बीजेपी को लगा झटका, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola