चैतन्यानंद सरस्वती की दो महिला सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में, फोन में मिली लड़कियों के साथ चैट

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ कथित छेड़छाड़ में बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है और उनका स्वामी चैतन्यानंद से आमना-सामना कराया जा रहा है. ये दोनों कल पूछताछ में शामिल हुई थीं और आज उन्हें फिर बुलाया गया है. पुलिस को उनके मोबाइल फोन पर लड़कियों के साथ कई चैट मिली हैं. चैट से पता चलता है कि वह लड़कियों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.’

Swami Chaitanyananda Saraswati

विज्ञापन

बाबा के फोन में कई एयरहोस्टेस के साथ मिली फोटो

पुलिस को बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के साथ की गई चैट्स मिलीं हैं. बाबा इन चैट्स में लड़कियों को झांसा देकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है और प्रलोभन दे रहा है. चैतन्यानंद सरस्वती ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवाकर अपने फोन में रखे हैं.

विज्ञापन

एक सहयोगी पहले भी हुआ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2025 को एक पीड़िता के पिता के पास किसी व्यक्ति का धमकी भरा आया था. फोन करने वाले व्यक्ति ने उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया था. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर कॉल करने वाले की पहचान हरी सिंह कोपकोटी निवासी जिला बागेश्वर, उत्तराखंड के रूप में की थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

पीड़ित को फोन कर केस वापस लेने का बनाया था दबाव

पुलिस के अनुसार, धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया था. हरी सिंह के खिलाफ BNS की धारा 232 और 351(2) के तहत कार्रवाई भी की गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ