Corona In India: कोरोना के रोजाना बढ़ रहे नए मामलों के बीच सोमवार से देशभर के चुनिंदा अस्पतालों में दो दिवसीय देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य अस्पतालों में कोरोना को लेकर तैयारियों की जांच पड़ताल करना है।
तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिल्ली आरएमएल के डायरेक्टर डॉक्टर अजय शुक्ला ने कहा कि कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हमें तैयारियों के संबंध में केंद्र सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं। मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हम तैयारियों, बेड, दवाओं और ऑक्सीजन का जायजा ले रहे हैं।
और पढ़िए – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5357 नए केस, 11 की मौत
https://twitter.com/ANI/status/1645311218591354882
कोविड की तैयारियां को लेकर हमारे पास PMO आदि से साफ निर्देश हैं। हमने 6 बिस्तर रखे थे जिसमें 4 मरीज हैं और 15-18 बिस्तर अलग से रखे हैं। मामलों की संख्या को देखते हुए हम इसको 405 बिस्तर तक बढ़ा सकते हैं। ऑक्सीजन का प्लांट लगने से ऑक्सीजन पर्याप्त है।
डॉक्टर अजय शुक्ला ने ये भी कहा कि मामले बढ़ रहे हैं लेकिन उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहे जितनी तेज़ी से पहले बढ़ते थे। जो लोग आए हैं उनको पहले से ही कोई बिमारी थी। इनमें से एक दो बच्चे जो आए थे उनमें गंभीर कोविड नहीं है।
7 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ की थी बैठक
बता दें कि 7 अप्रैल को, मंडाविया ने एक समीक्षा बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से अस्पतालों का दौरा करने और मॉक ड्रिल की देखरेख करने का आग्रह किया था। उन्होंने 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करने की भी सलाह दी थी।
https://twitter.com/ANI/status/1645294675161677824
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ आयोजित वर्चुअल मीटिंग में मंडाविया ने इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों की निगरानी के द्वारा आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने, परीक्षण में तेजी लाने और टीकाकरण के साथ अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारियों को सुनिश्चित करने की बात कही थी।
और पढ़िए – Corona Update: भारत में कोरोना का कहर! संक्रमितों की संख्या 31000 के पार
https://twitter.com/ANI/status/1645291038917947395
देश भर के कई अस्पतालों में आज किया गया मॉक ड्रिल
देशभर के कई अस्पतालों में दो दिवसीय मॉक ड्रिल के पहले दिन अभ्यास किया गया। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। इस कड़ी में पटना आईजीआईएमएस, हरियाणा के झज्जर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में कोविड-19 की तैयारी की कवायद दिखी।
https://twitter.com/ANI/status/1645285874782060544
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,800 से अधिक नए मामले दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए। नए केस आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई। बता दें कि देश में कोरोना की पॉजिविटी रेट 6.91 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.67 प्रतिशत है।
और पढ़िए –
https://twitter.com/ANI/status/1645282230561034240
रिकवरी दर बढ़कर 98.74 प्रतिशत होने के साथ कुल 44,196,318 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 14 लोगों की मौत हो गई जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53,09,79 हो गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
22 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines