गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, चार दिन तक कई रास्ते रहेंगे बंद, इन रूट्स से बचें

गणतंत्र दिवस परेड और रिहर्सल के चलते नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. यात्री असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों और हेल्पलाइन का उपयोग करें.

Noida traffic alert on Republic Day
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम की सुरक्षा को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. 22 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से अगले दिन कार्यक्रम खत्म होने तक और फिर 25 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक दिल्ली की सीमाओं पर भारी पहरा रहेगा. इस दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. सुरक्षा कारणों से लिए गए इस फैसले के बाद मालवाहक गाड़ियों को बॉर्डर से ही वापस भेज दिया जाएगा या उन्हें वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा ताकि परेड में कोई खलल न पड़े.

चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज का नया रूट?

जो वाहन चिल्ला रेड लाइट या डीएनडी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाना चाहते हैं उन्हें अब टोल प्लाजा से ही यू-टर्न लेना होगा. इन रास्तों से आने वाले ट्रैफिक को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के जरिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तरफ भेजा जाएगा ताकि वे दिल्ली के अंदर फंसे बिना अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भी यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा जो आगे जाकर एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर सकेंगे. पैसेंजर गाड़ियों और निजी वाहनों को भी सलाह दी गई है कि वे भीड़भाड़ वाले इन रास्तों के बजाय बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें जिससे समय और परेशानी दोनों से बचा जा सके.

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी?

यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले ट्रैफिक के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं जहां फलैदा कट और रबूपुरा से सर्विस रोड लेकर गलगोटिया और कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा जा सकेगा. इसके अलावा जीरो पॉइंट से परी चौक की ओर भी डायवर्जन किया गया है ताकि वाहनों को शहर के जाम से बचाया जा सके. ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वे घर से निकलने से पहले रास्तों की जांच जरूर कर लें. किसी भी तरह की इमरजेंसी या ट्रैफिक जाम की समस्या होने पर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है ताकि आपको सही रास्ता बताया जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ