CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ दिल्ली में जारी विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन का असर ट्रैफिक पर भी पड़ रहा है. इसी क्रम में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार, 13 अक्टूबर के लिए एडवाइजरी जारी कर, वाहन चालकों से कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है. पुलिस के मुताबिक, जमीनी हालात के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर यातायात का मार्ग बदला जा सकता है. जरूरत पड़ने पर कुछ रास्तों पर पाबंदियां भी लागू की जा सकती हैं.
कभी भी हो सकता है यातायात स्थिति में बदलाव
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक मैनेजमेंट को मौके की स्थिति के अनुसार कभी भी बदला जा सकता है. ऐसे में दिन के दौरान सेंटर दिल्ली और नई दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों, सड़कों और जंक्शनों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लोगों से अपील की गई है कि प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें.
दिल्ली के इन इलाकों में प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
एडवाइजरी के अनुसार, पंचकुइयां रोड राउंडअबाउट, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-प्वाइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (A-प्वाइंट), मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड पर आउटर सर्कल-कनॉट प्लेस टी-प्वाइंट, भैरों रोड पर एमजीएम के पास टी-प्वाइंट और लोधी रोड फ्लाईओवर के आसपास भी वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है.
इसके अलावा नेहरू गुम्बद के आसपास का राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भिखाजी कामा प्लेस के नीचे का मार्ग और मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा भी संभावित रूप से प्रभावित स्थानों में शामिल हैं. रिंग रोड पर सन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड राउंडअबाउट, रेल भवन राउंडअबाउट, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बैराखंबा रोड टी-प्वाइंट और पटेल चौक के आसपास यातायात में बदलाव किया जा सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को क्या सलाह दी?
आरएमएल अस्पताल के राउंडअबाउट तथा कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वाइंट पर भी जाने से पहले ट्रैफिक की जानकारी लेने की सलाह दी गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें. रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) या हवाई अड्डे की ओर नई दिल्ली और सेंटर दिल्ली के रास्ते जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
14 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines