Tomato Price Relief: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज 200 प्रति किलोग्राम बिक रहा है और कमोबेश यही स्थिति नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के शहरों की है। इस बीच केंद्र सरकार की ओर से एक राहत भरी खबर आ रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने घोषणा की है कि दिल्ली-एनसीआर में अब टमाटर 70 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जाएगा। इसके साथ ही यह जानकारी भी दी है कि कब से देश भर में टमाटर की दामों में कमी आएगी।
सप्ताह के अंत मिलने लगेंगे सस्ते टमाटर
निर्मला सीतारमन की घोषणा के बाद बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के शहरों में सस्ते टमाटर मिलने शुरू हो जाएंगे। निर्मला सीतारमन ने कहा कि नेशनल कॉआपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) इस सप्ताह के अंत में एनसीआर में सस्ते टमाटर यानी 30 रुपये प्रति बेचना शुरू कर देगा। इसके लिए महाराष्ट्र के अलावा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से एनसीसीएफ सस्ते टमाटर खरीद रहा है। अब इसमें और तेजी लाई जाएगी।
पूरी दिल्ली में मिलेगा सस्ता टमाटर
केंद्रीय वित्त मंत्री के अनुसार, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा इलाकों/केंद्रों पर ही 70 रुपये प्रति किलोग्राम टमाटर की बिक्री की जाएगी। यह बिक्री मोबाइल वैन के जरिये होगी और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में पूरी दिल्ली में सस्ता टमाटर बेचा जाएगा। इसके अंतर्गत पूरी दिल्ली को कवर किया जाएगा।
निर्मला सीतारमन के अनुसार, नेपाल से भी टमाटर को आयात किया जा रहा है, ऐसे में जल्द ही इसके दाम काबू में आने के आसार हैं। गौरतलब है कि यह प्रत्येक वर्ष ऐसा होता है। ऐसे में मौसम बीतने के साथ ही टमाटर के दाम में अपने आप कमी आ जाएगी।
यहां पर बता दें कि महंगाई के कारण घरों में किचन से टमाटर गायब ही हो गया है। दिल्ली-एसीआर में कुछ महीने पहले 20 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर इन दिनों 140 रुपये किलो बिक रहा है। बाजार में अचानक उछाल से करीब-करीब सभी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, लेकिन टमाटर के भाव ने सबको हैरान कर रखा है। जायका बढ़ाने वाला टमाटर इन दिनों 140 रुपये किलो तक बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक आगे से आपूर्ति नहीं होने के कारण टमाटर इतना महंगा हुआ है।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
10 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines