Today Weather Update: मानसून के सीजन में कहीं पर तेज तो कहीं पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। 11 अगस्त की रात से दिल्ली-NCR के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने 12 अगस्त के लिए मौसम का अपडेट दिया है। देश के कई राज्यों में आने वाली 16 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। जानिए आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। ये सिलसिला आज भी जारी है। दिल्ली के कई क्षेत्रों में 12 अगस्त को भी मध्यम बारिश हो रही है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दिल्ली-एनसीआर में मौसम बारिश वाला ही रहेगा। बारिश 16 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। कल से 15 अगस्त तक बारिश थोड़ी तेज हो सकती है।
इस दौरान, 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में भी बदलाव देखा जा सकता है। बारिश के बाद कई जगह पर पानी भर गया है।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर Delhi-NCR में झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार वाली और झोंकों के साथ) चलेंगी। साथ ही भारी बारिश (15 मिमी/घंटा से अधिक) होने की संभावना है। जहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। यहां पर गरज और बिजली के साथ हवाओं की रफ्तार 41-61 किमी प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। साथ ही बारिश (5-15 मिमी/घंटा) होने की संभावना है। कश्मीर, रियासी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों, हिमाचल प्रदेश और मुंबई में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-UP में भयंकर बारिश की चेतावनी, 10 अगस्त से बदलेगा मौसम, 3 दिन के लिए IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
50 mins agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
8 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines