हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Today Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम, कई इलाकों में जलभराव

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश से कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश से लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है, क्योंकि कई जगह पर पानी भर गया है।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Today Weather Update: 23 जुलाई की सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। पिछले कई दिनों से राजधानी में उमस भरी गर्मी हो रही थी। बारिश के बाद अब गर्मी से राहत मिली है। आज सुबह कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। साथ ही मौसम में भी ठंडक महसूस हो रही है। तेज बारिश के बाद वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं, कई जगह पर जल जमाव की स्थिति बन गई है, जिससे लोग फंस गए हैं।

दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम

देश में मानसून पिछले महीने ही पहुंच गया था। तभी से देशभर में कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। हालांकि, पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में बादल तो छाए हुए थे, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही थी। आज सुबह दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके अलावा आने वाले कई दिनों तक बारिश की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में जमकर बरसेंगे बादल, कितना है तापमान और कब होगी बारिश?

विज्ञापन

दिल्ली के कुछ इलाकों में कल भी बारिश हुई थी, जिसके चलते कई जगह पर पानी भर गया था। इससे सड़कों पर जाम देखने को मिला। वहीं, आज की बारिश से भी दिल्ली में कई जगह पर जलजमाव की स्थिति बन गई है।

NCR में भी हुई तेज बारिश

दिल्ली के साथ नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी बारिश दर्ज की गई है। जिस समय बारिश शुरू हुई वह लोगों के ऑफिस जाने का समय था। पानी भरने की वजह से लोग जाम में फंसे हैं। साथ ही कावड़िए भी भारी संख्या में बारिश की वजह से सड़कों पर फंसे हैं। दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर तेज बारिश की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लगा है।

विज्ञापन


UP गेट पर तेज बारिश की वजह से पानी भर गया है। इसके अलावा मुंबई में भी आज तेज बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 तीन से 4 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कब तक रहेगा मानसून

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola