Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।
इन सड़कों से करें परहेज, यहां देखें लाइव अपडेट…
घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।
Delhi Traffic Live Updates:
रात 9 बजे-पीरागढ़ी में ट्रैफिक जाम है। यहां वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली नाला क्रॉसिंग और बाबा रामदेव मार्ग पर लंबा जाम है। बाहरी रिंग रोड पर मजनूं का टीला और बुराड़ी चौक के पास जाम है।
रात 8:30 बजे- चंदर विहार से श्री खंडा साहिब चौक जाते हुए जाम लगा है। भारत दर्शन पार्क के पास सड़क पर जाम लगा है। आईआईटी दिल्ली से हौज खास मेट्रो स्टेशन जाते हुए लंबा जाम है। वजीराबाद रोड पर खजूरी खास से गोकुलपुरी तक जाम लगा है।
सुबह 10 बजे-बाबा बंदा बहादुर मार्ग से निजामुद्दीन जाते हुए जाम लगा हुआ है। वसंत कुंज से महीपालपुर के बीच जाम लगा है। बाहरी रिंग रोड पर सराय रेड लाइट के आसपास जाम है। बुराड़ी मेन रोड पर जाम लगा है। आजादपुर मंडी पर ट्रैफिक स्लो है।
सुबह 9 बजे- एनएच 48 पर दिल्ली से गुरुग्राम जाते हुए जाम की स्थिति बनी हुई है। रिंग रोड पर मजनूं का टीला से आईएसबीटी के बीच जाम है। वजीराबाद रोड पर गोकुलपुरी से खजूरी खास के बीच जाम है। आनंद विहार पर ट्रैफिक स्लो है।
जानें कितनी विकराल है समस्या
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% सड़कों जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।
यहां करें शिकायत
दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095
नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines