Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।
इन सड़कों से करें परहेज, यहां देखें लाइव अपडेट…
घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।
Delhi Traffic Live Updates:
दोपहर 12ः45 बजे- नोएडा के अधिकांश हिस्सों में ट्रैफिक सुगम है। यानी भीषण जाम की स्थिति नहीं है। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास, बॉटेनिकल गार्डन, रजनीगंधा चौक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यूपी गेट से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक भी भारी संख्या में सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस लगी है। डीएनडी के अलावा सेक्टर 15, सेक्टर 16, सेक्टर 18 और बॉटेनिकल की ओर से आने वाले ट्रैफिक को मैनेज किया जा रहा है।
दोपहर 12 बजे- जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के सामने ओखला और जामिया नगर की तरफ जाने रास्ते पर जाम लगा है। प्रशांत विहार फ्लाईओवर पर 30 मिनट से जाम है। मुकरबा चौक जाने वाले रास्ते पर एंबुलेंस फंसी है। समलखा क्राॅसिंग से कापसहेड़ा जाते हुए जाम लगा है।
सुबह 10 बजे-राव तुला राम मार्ग पर वसंत एंक्लेव से आरके पुरम जाते हुए ट्रैफिक जाम है। अपोलो फ्लाईओवर पर आश्रम की तरफ जाते हुए लंबा जाम है। इसी तरह छत्तरपुर मंडी रोड पर जाम लगा है। धौला कुआं पर वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। नजफगढ़ रोड पर वाहन धीमी गति में चल रहे हैं। द्वारका सेक्टर 6 अमन चौक पर 10 मिनट की वेटिंग है।
जानें कितनी विकराल है समस्या
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% प्रतिशत सड़कों जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।
यहां करें शिकायत
दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095
नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines