टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में जेल अधिकारियों पर एक्शन, नौ कर्मचारी सस्पेंड

Tillu Tajpuria murder case, nine tihar jail officials suspended

Tillu Tajpuria murder case, nine tihar jail officials suspended

नई दिल्ली: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में जेल अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को सहायक अधीक्षक सहित तिहाड़ जेल के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। डीजी ने तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के जवानों के कमांडेंट से बात की है, जो उस वक्त वहां मौजूद थे। कमांडेंट को उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा गया है। वहीं डीजी तिहाड़ ने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की और तिहाड़ कांड पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की।

विज्ञापन

पुलिसवालों के सामने ही हत्या को दिया अंजाम 

शुक्रवार को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में तिहाड़ जेल के अंदर से एक नया CCTV फुटेज सामने आया। फुटेज में पुलिसवालों के सामने ही हत्यारे ताजपुरिया पर नुकीले हथियार से कई बार हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं। नए वीडियो में नजर आया कि हमले के दौरान शुरुआत में कुछ पुलिसकर्मियों ने हत्यारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चंद सेकंड में ही वह पीछे हट गए। बता दें 2 मई को टिल्लू की जेल में हत्या की गई थी। आरोप है उसकी हत्या जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक तीतर, राजेश और रियाज खान ने की है। पुलिस के अनुसार टिल्लू पर रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ