टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में शुक्रवार को तिहाड़ जेल के अंदर से एक नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में पुलिसवालों के सामने ही हत्यारे ताजपुरिया पर नुकीले हथियार से कई बार हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं।
शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने कैदियों को रोका
हमले के दौरान शुरुआत में कुछ पुलिसकर्मियों ने कैदियों को रोकाने का प्रयास किया। लेकिन चंद सेकंड में ही वह पीछे हट गए। बता दें 2 मई को टिल्लू की जेल में हत्या की गई थी। आरोप है उसकी हत्या जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक तीतर, राजेश और रियाज खान ने की है। पुलिस के अनुसार टिल्लू पर रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप था।
tillu tajpuriya
दीपक तीतर दूसरी सेल से आया
नए वीडियो में खून से लथपथ टिल्लू को पुलिसवाले घसीटकर बैरक से बाहर लाते हैं। इसी बीच दूसरी सेल के अंदर से दीपक तीतर लाल रंग की पैंट पहने बाहर आता है पहले वह टिल्लू को लात से मारने लगता है। इस दौरान एक पुलिसवाला उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन तीतर खून से लथपथ पड़े टिल्लू को नुकीला हथियार मारने लगता है।
हॉल में भागकर आया था टिल्लू
इससे पहले 4 मई को सामने आए एक वीडियो में ताजपुरिया अपनी बैरक के अंदर जाता दिख रहा है। तभी दीपक समेत अन्य लोग उस पर हमला करते हैं। हमलावार नुकीले हथियार से कई वार करते हैं। टिल्लू दौड़कर एक हॉल में आता है, जहां उस पर बड़ी संख्या में नुकीले हथियार से हमला किया जाता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
2 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
16 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
22 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
23 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines