हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के बाद IGI एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Threat to bomb two hospitals in Delhi: दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई। फिलहाल मौके पर दमकल और पुलिस की टीमें मौजूद हैं और अस्पताल की सघन तलाशी ले रहे हैं।

विज्ञापन
धमकी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें

Threat to bomb two hospitals in Delhi: दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरकारी हाॅस्पिटल और मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी हाॅस्पिटल को धमकी भरे मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों हाॅस्पिटलों से फोन आए इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। अस्पताल प्रबंधन ने इन ईमेल की सूचना पुलिस को भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि इससे पहले 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल भेजा गया था। इसके लिए बदमाशों ने एक रूसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया था। रूसी सर्विस यूजर्स को गुमनाम करने और अवैध गतिविधियों को छिपाने में मदद करता है।

दिल्ली में अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जांच में सामने आया है कि दोनों अस्पतालों और एयरपोर्ट को धमकी भरा मेल भेजने वाले शख्स ने एक ही मेल आईडी का उपयोग किया है। हालांकि पुलिस को अभी एयरपोर्ट की जांच में कुछ नहीं मिला है।

विज्ञापन

ईमेल मिलने के बाद गृह मंत्रालय भी हरकत में आया और मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट भी तलब की। वहीं बम होने की अफवाह के बाद पुलिस डाॅग और स्क्वाड के साथ स्कूलों में पहुंची और गहनता से जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि धमकी भरा मेल फर्जी था।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में सरकार, बहुमत साबित करेंगे CM नायब सिंह सैनी

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिला बनेगी देश की प्रधानमंत्री’…, पीएम की रिटायरमेंट पर भी बोले ओवैसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola