NCR Artificial Rain: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए मंगलवार को आईआईटी कानपुर की टीम ने सेसना एयरक्राफ्ट के जरिए क्लाउड सीडिंग का दूसरा ट्रायल किया. यह विमान मेरठ की दिशा से दिल्ली में दाखिल हुआ. इस दौरान खेकरा, बुराड़ी, नॉर्थ करोल बाग और मयूर विहार क्षेत्रों को कवर किया गया. क्लाउड सीडिंग में 8 फ्लेयर का इस्तेमाल किया गया. जिनका वजन प्रति फ्लेयर 2 से 2.5 किलो था. इन फ्लेयरों के जरिए बादलों में विशेष सामग्री छोड़ी गई. उस समय बादलों में 15-20 प्रतिशत आर्द्रता थी. यह प्रक्रिया लगभग आधे घंटे तक चली और इस दौरान एक फ्लेयर करीब 2 से 2.5 मिनट तक सक्रिय रहा.
क्या है क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया?
क्लाउड सीडिंग एक मौसम संशोधन तकनीक (Weather Modification Technique) है. जिसमें बादलों में कुछ विशेष पदार्थ (Salts) छोड़े जाते हैं, ताकि वर्षा को बढ़ाया जा सके. सबसे पहले मौसम विश्लेषण के माध्यम से उपयुक्त बादलों की पहचान की जाती है. इसके बाद विमान या जमीन आधारित जनरेटर से सीडिंग एजेंट्स (Seeding Agents) बादलों में छोड़े जाते हैं. ये कण बादलों में बड़े जलकण बनने में मदद करते हैं, जिससे बारिश बढ़ती है. इस प्रक्रिया में सिल्वर आयोडाइड, पोटेशियम आयोडाइड, ड्राई आइस (Solid Carbon Dioxide) रसायन का प्रयोग किया जाएगा. इस प्रक्रिया में ये लवण (Salts) बादलों में अतिरिक्त Nuclei प्रदान करते हैं. जिनके चारों ओर जलकण बनते हैं और वर्षा की संभावना बढ़ती है.
क्लाउड सीडिंग के लिए कैसी होनी चाहिए परिस्थितियां?
क्लाउड सीडिंग करने के लिए सभी तरह के बादल उपयुक्त नहीं होते. इस प्रक्रिया के लिए बादल पर्याप्त गहराई वाले और -10°C से -12°C तापमान वाले होने चाहिए. जहां कृत्रिम बारिश कराने का लक्ष्य क्षेत्र है उस क्षेत्र का कम से कम 50% हिस्सा बादलों से ढका होना चाहिए. वहीं हवा की गति बहुत तेज नहीं होनी चाहिए. अगर सापेक्ष आर्द्रता 75% से कम है तो क्लाउड सीडिंग प्रभावी नहीं रहती. बादल इतने ठंडे होने चाहिए कि उनमें सुपरकूल्ड लिक्विड वॉटर मौजूद हो.
मंजिन्दर सिरसा, पर्यावरण मंत्री दिल्ली सरकार
वहीं मंगलवार को दिल्ली में की गई क्लाउड सीडिंग के बाद दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मंजिन्दर सिरसा ने कहा कि दिल्ली में कृत्रिम बारिश का तीसरा ट्रायल था. हम हर तरीके के ट्रायल कर रहे हैं. बादलो में कम से कम नमी में बारिश कराना हमारे लिए चुनौती हैं. इससे पहले के ट्रायल में बादलो में 15 से 20 फीसदीं नमी थी. मंगलवार को पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में ट्रायल हुआ हैं. पहले 8 flares चलाये गए, एक flare 2 से 2.5 मिनट तक चलता है और इसका वजन 1 से 2.5 किलो का होता हैं. ये लगभग 15 से 20 मिनट की प्रक्रिया होती हैं. अब थोड़ी ही देर में IIT कानपुर की तरफ से रिपोर्ट आएगी की क्या दिल्ली का AQI कम हुआ हैं.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
12 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
14 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines