दिल्ली की जनता एक बार फिर बीजेपी सरकार के झूठे वादों की मार झेल रही है. जिस कृत्रिम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़े मंचों पर घोषणा की थी, ‘हम टेक्नोलॉजी से प्रदूषण पर विजय पाएंगे’, वो दावा भी बाकी बीजेपी के जुमलों की तरह हवा में उड़ गया. ना बादल आए, ना बूंद गिरी, लेकिन बीजेपी ने जनता पर जुमलों की बारिश जरूर कर दी.
वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. बच्चे स्कूलों में सांस लेने को तरस रहे हैं, बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है, अस्पतालों में सांस से जुड़ी बीमारियों के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार अब भी फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यस्त है. आम आदमी पार्टी ने आज एक व्यंग्यात्मक वीडियो जारी किया है, जिसने बीजेपी सरकार के कृत्रिम बारिश के झूठे दावे की पूरी पोल खोल दी. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सरकार का पूरा प्रोजेक्ट सिर्फ एक राजनीतिक नाटक बनकर रह गया. रेखा गुप्ता को ‘घोषणा मंत्री’ के रूप में दिखाया गया है, जो हर दिन नए वादे करती हैं, लेकिन नतीजा हमेशा ‘शून्य’ रहता है.
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह वीडियो जनता की आवाज है, जो बीजेपी के झूठे प्रोपेगेंडा के खिलाफ सच्चाई को सामने लाता है. उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी का पूरा ध्यान कैमरे और प्रचार पर है, काम पर नहीं. जनता को धुआं दिया गया, राहत नहीं’. भारद्वाज ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी हर उस झूठ को बेनकाब करती रहेगी जो दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य और भविष्य से खिलवाड़ करता है.
AAP नेताओं का कहना है कि बीजेपी का असली टैलेंट प्रशासन में नहीं, बल्कि झूठ बोलने में है. जब दिल्ली की हवा जहर बन रही है, तब मुख्यमंत्री टीवी कैमरों के सामने ‘सपनों की बारिश’ करा रही हैं. केंद्र की सरकार और दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में एक समानता है- दोनों में घोषणाएं ज़्यादा हैं, नतीजे कम.
आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार वास्तव में गंभीर थी तो कृत्रिम बारिश के लिए तय की गई तकनीक, बजट और विशेषज्ञ टीम का क्या हुआ? क्या ये सब सिर्फ़ दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए था? पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता अब ‘कृत्रिम बारिश’ नहीं, बल्कि वास्तविक जवाबदेही चाहती है. वह जानना चाहती है कि प्रदूषण पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया. क्यों हर बार दिल्ली की सांसें राजनीति की भेंट चढ़ जाती हैं.
बीजेपी की कृत्रिम बारिश योजना ने साबित कर दिया कि झूठ भी एक नीति हो सकती है, बस उसे बार-बार प्रचार में दोहराना पड़ता है. दिल्ली की जनता अब समझ चुकी है कि यह सरकार न आसमान से बारिश करा सकती है, न ज़मीन पर राहत दे सकती है. आम आदमी पार्टी और सौरभ भारद्वाज ने जिस साहस और व्यंग्य के साथ इस झूठ का पर्दाफाश किया है, उसने जनता के दिल में बीजेपी की साख और कमजोर कर दी है. अब जनता जानती है, सच्चाई AAP के साथ है, और झूठ BJP के पास.
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
7 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines