नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने शनिवार को बदरपुर क्षेत्र स्थित मोलरबंद वेस्ट वाटर (सीवरेज) ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजेबी उपाध्यक्ष ने प्लांट के संचालन का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस प्लांट में सीवर के पानी को शोधित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही तकनीक की जानकारी ली।
इस प्लांट के शोधित पानी का गैर पीने योग्य कार्यों में इस्तेमाल
उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मोलरबंद प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 1 एमजीडी की जाए। साथ ही प्लांट के शोधित पानी की गुणवत्ता का स्तर 10/10 किया जाए और आस पास के क्षेत्रों के सीवर नेटवर्क को इस प्लांट से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि इस प्लांट के शोधित पानी का गैर पीने योग्य कार्यों में इस्तेमाल करने के लिए मोलरबंद प्लांट में फिलिंग स्टेशन का निर्माण किया जाए।
यमुना की सफाई और पेयजल के लिए डीजेबी का “10/10 प्लान”
मोलरबंद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के सीवर के पानी को ट्रीट करने के लिए दिल्ली में 35 एसटीपी काम कर रहे हैं। इन प्लांट्स में प्रतिदिन 547 एमजीडी सीवेज को ट्रीट किया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड यमुना को साफ करने के लिए सभी एसटीपी के शोधित पानी मानक 10/10 तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के 10 / 10 मानक के शोधित पानी का इस्तेमाल सबसे पहले गैर पीने योग्य कार्यों जैसे निर्माण कार्य, उद्योगों , पार्कों की सिंचाई, सड़कों की सफाई और कृषि में इस्तेमाल की कोशिश की जा रही है।
मोलरबंद प्लांट की क्षमता बढ़कर होगी 1 एमजीडी
सोमनाथ भारती ने आज मोलरबंद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 0.6 एमजीडी है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को इस प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 1 एमजीडी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि मोलरबंद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के शोधित पानी की गुणवत्ता को 10 / 10 करने के प्रयास किए जा रहे है। यह प्लांट 30/50 स्टैंडर्ड के मुताबिक डिजाइन किया गया है लेकिन बेहतर संचालन और प्रबंधन के चलते इसके शोधित पानी की गुणवत्ता का स्तर 11/22 का है। इस प्लांट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की यहां काफी संभावनाएं है।
मोलरबंद प्लांट में बनेगा फिलिंग स्टेशन
प्लांट के निरीक्षण के दौरान दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष द्वारा अधिकारियों से कहा गया कि यहां पर एक नए फिलिंग स्टेशन का निर्माण किया जाए। ताकि प्लांट के शोधित पानी का इस्तेमाल गैर पीने योग्य कार्यों में किया जा सके। इससे पीने के पानी की काफी बचत की जा सकती है।
स्लज ब्रिक्स बनाने वाली मशीन होगी चालू, किसानों को मुफ्त वितरण
उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाला स्लज खेती के लिए काफी फायदेमंद होता है। यहां स्लज बनाने वाली एक मशीन बंद पड़ी है।अधिकारियों से कहा गया है कि इस मशीन को चालू किया जाए और स्लज से ब्रिक्स का निर्माण किया जाए। स्लज ब्रिक्स आस पास के किसानों को दिल्ली जल बोर्ड द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
5 mins agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines