देश के कई राज्यों में कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं भारी बारिश हो रही है। अगर दिल्ली की बात करें तो बीते रविवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। बता दें कि जून के महीने में पहली बार राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। सबसे अधिक तापमान 44.1 डिग्री दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में पाया गया, जबकि लोदी रोड पर 42.3 डिग्री और सेंट्रल रिज क्षेत्र में 42.9 डिग्री रहा।
दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार
बता दें कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री को पार गया। हालांकि, रविवार को सबसे अधिक तापमान 44.1 डिग्री दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में रहा, जबकि लोदी रोड पर यह 42.3 डिग्री और सेंट्रल रिज क्षेत्र में 42.9 डिग्री रहा।
IMD ने 4 दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और बाकी क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि IMD ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें लोगों को गर्मी से संबंधित तमाम परेशानियों के प्रति सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।
तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
दिल्ली में दिन का तापमान बाकी क्षेत्रों में 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, साथ ही उच्च आर्द्रता के कारण गर्मी और भी अधिक बढ़ जाएगी। रातें गर्म और असुविधाजनक रहेंगी, जिससे दिन की गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, दिल्ली के लिए कुछ राहत की बात है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के अंत में आंधी-तूफान आने की भविष्यवाणी भी की है।
IMD के अनुसार, गुरुवार के बाद आंधी-तूफान शुरू होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी आएगी। इससे लोगों को काफी राहत भी मिलेगी। दिन के समय चलने वाली लू जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
54 mins agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
19 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
23 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines