हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस की हिरासत में तहसीन पूनावाला, सत्य निकेतन हादसे के मृतकों के लिए निकाल रहे थे कैंडल मार्च

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला को हिरासत में ले लिया, उन्हें और उनके 2 साथियों को मंदिर मार्ग थाने में ले जाया गया. वो सत्य निकेतन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च कर रहे थे.

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की हिरासत में तहसीन पूनावाला (Photo-ANI and Facebook)

Tehseen Poonawalla Detained By Delhi Police: पॉलिटिकल कमेंटेटर तहसीन पूनावाला और 2 अन्य लोगों को मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब वो सत्य निकेतन में इमारत ढहने से जान गंवाने वाले के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे थे. पुलिस ने ये जानकारी मीडिया को दी. तहसीन ने कहा कि कि उन्हें और उनके 2 साथियों को मरहूम बच्चों के लिए शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि और पूजा करने पर डिटेन कर लिया गया है.

‘किसी नेता के बच्चे की मौत नहीं हुई’

तहसीन पूनावाला को दिल्ली मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘उन्हें अभिनय पांडेय और कुलदीप शिवदत्त पांडेय के साथ पीड़ितों के लिए कैंडल मार्च निकालते समय हिरासत में लिया गया. सत्य निकेतन में बदकिस्मती से जिन बच्चों की मौत हुई, उनमें से कोई भी किसी नेता या अफसर का बच्चा नहीं था. साथ ही, भ्रष्टाचार के कारण 7 बच्चों की जान जाने के मामले में एक भी नेता या अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. वहीं दूसरी तरफ तहसीन पूनावाला सर और बच्चों के लिए प्रार्थना करने वाले दूसरे लोगों को जेल में डाल दिया गया है. लोकतंत्र की जय हो.’

सत्य निकेतन में क्या हुआ था?

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार, 6 सितंबर 2026 को एक पांच मंजिला पीजी इमारत ढह गई, जिसमें कई स्टूडेंट्स रह रहे थे. हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. राहत और बचाव दलों ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला. शुरुआती जांच में पुरानी इमारत, बेसमेंट में पानी जमा होने और कंस्ट्रक्शन वर्क को संभावित कारण माना जा रहा है. इस केस में बिल्डिंग के मालिक समते 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 एमसीडी अधिकारियों को निलंबित किया गया है.

विज्ञापन

तहसीन पूनावाला कौन हैं?

तहसीन पूनावाला एक राजनीतिक विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता, एंटरप्रेन्योर और कॉलमनिस्ट हैं. वो टीवी डिबेट्स में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. 2019 में वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर भी शामिल हुए थे. तहसीन की शादी मोनिका वडेरा से हुई है, जो रॉबर्ट वाड्रा की रिश्तेदार हैं.

शहजाद पूनावाला से क्या रिश्ता है?

तहसीन, शहजाद पूनावाला के बड़े भाई हैं. दोनों ने एक वक्त पॉलिटिकल एक्टिविटीज और टीवी कार्यक्रमों में साथ काम किया था. हालांकि 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शहजाद के रुख के बाद दोनों भाइयों के बीच सार्वजनिक रूप से मतभेद सामने आए और उनके रिश्ते में दूरी बढ़ गई.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola