Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 फरवरी में होंगे, इससे पहले राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बीजेपी, आप और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने वोट बैंक को साधने में जुटी है। इसके लिए प्रत्याशियों के नामों का चयन, उम्मीदवारों की घोषणा और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में दबदबा रखने वाले नेताओं का दलबदल चालू है। इस बीच आप और AIMIM पार्टी ने अपने कुछ उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।
इनमें कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जो अपनी पार्टी में तो ‘साइड लाइन’ थे लेकिन पाला बदलते ही उन्हें दूसरी पार्टी ने टिकट दे दी है। इस सब से आखिरी समय में विधानसभा में सक्रिय हुए इन ‘पैराशूट’ उम्मीदवारों का वहां के लोकल कार्यकर्ता विरोध भी कर रहे हैं। अब देखना ये होगा की ये नए उम्मीदवार अपनी नई पार्टी के लिए सीट जीत पाते हैं या उनका नुकसान?
जेल में बंद ताहिर हुसैन पर दिल्ली दंगों का आरोप
1
इस लिस्ट में पहला नाम है ताहिर हुसैन, कभी आप के निगम पार्षद रहे ताहिर इन दिनों दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद हैं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी की ज्वाइन की है और पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें फरवरी 2022 पर मुस्तफाबाद विधानसभा चुनाव में दंगे हुए थे, उस समय ताहिर आप पार्टी से निगम पार्षद थे।
दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
2
आप ने सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को तिमारपुर सीट से टिकट दिया है। बीते दिनों ही बिट्टू आप में शामिल हुए हैं। इससे पहले वह बीजेपी और कांग्रेस में रह चुके हैं। वह कांग्रेस से दो बार विधायक भी रहे हैं, लेकिन पार्टी में तवज्जो न मिलने पर बीजेपी में चले गए थे।
क्या प्रवेश रत्न को टिकट है राजकुमार आनंद का बदला?
3 बीते दिनों बीजेपी नेता प्रवेश रत्न आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जिन्हें आप ने पटेल नगर से चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से पहले आप के कैबिनेट मंत्री और नेता राजकुमार आनंद विधायक थे, जिन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए थे।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की सीट बदलने के पीछे क्या है ‘खेला’? जानें समीकरण
आप से शाहदरा के सीटिंग MLA ने लिया राजनीति से सन्यास
4 आप ने शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में शंटी इस सीट से बीजेपी से चुनाव लड़े थे लेकिन आप के रामनिवास गोयल से हार गए थे। शंटी इससे पहले निगम पार्षद भी रहे चुके हैं और कोरोना के समय में लोगों की मदद करने के लिए वह काफी सुर्खियों में रहे थे।
पिता, पत्नी समेत आप में शामिल हुए जुबैर अहमद
5 आप ने सीलमपुर से चौधरी जुबैर अहमद को प्रत्याशी बनाया है, बता दें जुबैर कांग्रेस नेता और पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद के बेटे हैं। जुबैर की पत्नी कांग्रेस से निगम पार्षद है। बीते दिनों की वह अपने पिता और पत्नी के साथ आप में शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: क्या ‘आप’ पर लगे दाग को धो पाएंगे ये उम्मीदवार? या BJP मारेगी ‘बाजी’
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
25 mins agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
14 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
16 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
17 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
18 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines