Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लगाया गया। जेल में बंद आतंकवादी तहव्वुर राणा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपने घरवालों से बातचीत की मांग की है। इस मामले में अदालत ने एनआईए से जवाब तलब किया है। इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।
अब आतंकी तहव्वुर राणा को अपने परिवार की याद आ रही है। राणा ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करने की अनुमति के लिए कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसके जवाब में दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने उसकी याचिका के संबंध में एनआईए को नोटिस जारी किया है। अदालत 23 अप्रैल को मामले पर दलीलें सुनने वाली है।
यह भी पढ़ें : तहव्वुर राणा की NIA से 3 डिमांड, जानें कस्टडी में कैसी है आतंकवादी की हालत?
26/11 Mumbai attacks accused Tahawwur Rana has submitted an application requesting permission to communicate with his family members. In response, the Delhi Patiala House Court has issued a notice to the NIA regarding his plea. The court is scheduled to hear arguments on the…
— ANI (@ANI) April 21, 2025
---विज्ञापन---
आपको बता दें कि इससे पहले आतंकी तहव्वुर राणा ने जेल प्रशासन से पेपर, पेन और कुरान की भी मांग की थी। यह भी खबर आई थी कि वह चाहता है कि उसे खाने में बीफ, बिरयानी और बोटी मिले। वह यूएस निवासी डेविड कोलमैन का काफी करीबी है। वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे।
यूएस से दिल्ली आने के बाद आतंकी तहव्वुर राणा को एनआईए के मुख्यालय की एक हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। एनआईए की टीम राणा से दिन में 8-10 घंटे पूछताछ कर रही है, ताकि 2008 में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए आंतकी हमलों की साजिश की जांच पड़ताल की जा सके।
यह भी पढ़ें : तहव्वुर राणा के मुंबई आतंकी हमले पर 5 बड़े खुलासे, जानें NIA को 2 दिन की पूछताछ में क्या-क्या बताया?
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।