दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा आतंकी तहव्वुर राणा, अमेरिका के इस विशेष विमान से आया भारत

भारत की जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कड़ी सुरक्षा में अमेरिका से भारत लाया गया। पालम एयरपोर्ट से एनआईए की टीम राणा को लेकर निकल गई और अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Tahawwur Rana

Tahawwur Rana

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आतंकवादी तहव्वुर राणा के मामले में जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली। तहव्वुर राणा को यूएस से दिल्ली लाया गया। अमेरिका का विशेष विमान गल्फस्ट्रीम G550 पालम एयरपोर्ट पर लैंड हो गया, जिससे राणा को लाया गया। तहव्वुर राणा की पेशी को लेकर एनएआई कोर्ट में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन

अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पित किए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा में 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा विशेष विमान से भारत पहुंचा। पालम एयरपोर्ट पर एनआईए की टीम उपस्थित है, जो रिमांड में लेकर तहव्वुर राणा को मेडिकल के लिए ले जा रही है। इसके बाद उसे दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में बढ़ी हलचल

आतंकी तहव्वुर राणा की पेश को लेकर जज का स्टाफ अदालत पहुंच गया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अदालत के आसपास किसी को जाने की इजाजत नहीं है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

क्या तहव्वुर राणा मामले में भारत की कूटनीतिक जीत से 26/11 के पीड़ितों को मिलेगा न्याय?

विज्ञापन

विज्ञापन

गल्फस्ट्रीम G550 एयरक्राफ्ट से लाया गया तहव्वुर राणा

गल्फस्ट्रीम G550 यूएस का बिजनेस जेट विमान है, जिससे तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया। जनरल डायनेमिक्स की गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस इकाई ने जॉर्जिया में इस विमान को बनाया। यूएस की सेना गल्फस्ट्रीम G550 डिजाइन को C-37B और EA-37B कम्पास कॉल के रूप में इस्तेमाल करती है। यह 12,500 किलोमीटर तक की लंबी दूरी का विमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ