---विज्ञापन---

दिल्ली

डेटिंग ऐप से दोस्ती, दूसरे से शादी की बात पर रची साजिश; सरप्राइज देना था-मौत दे दी…स्विस महिला के कत्ल की कहानी

Swiss woman murder inside story: दिल्ली के तिलक नगर में हुई हत्या के मामले में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। महिला से आरोपी एकतरफा प्यार करता था। उसे पता लग गया था कि वह महिला स्विट्जरलैंड में ही अपने लवर से शादी करेगी। जिसके बाद उसने मर्डर की साजिश रची और भारत बुला लिया।

Swiss woman murder inside story: पश्चिमी दिल्ली में स्विस महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। 29 साल की महिला लीना बर्गर की मौत आरोपी ने एकतरफा प्यार के चलते की थी। भारतीय मित्र से पुलिस को कई बातें पता लग रही हैं। 30 साल के आरोपी गुरप्रीत ने अपनी महिला दोस्त की कार से महिला के शव को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने वारदात में यूज की गई सेंट्रो कार और 2 करोड़ 10 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें-महिला से गैंगरेप: शादी का झांसा देकर लाया; दोस्तों के साथ मिलकर लूटी आबरू, पैसे और गहने छीने

---विज्ञापन---

आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि कोई और तो वारदात में शामिल नहीं था। स्विट्जरलैंड दूतावास से महिला के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के घर से जो पैसा मिला है, उसके बारे में आयकर विभाग को बता दिया गया है। डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह पौने 9 बजे शव मिला था। शव दिल्ली नगर निगम स्कूल की दीवार के पास गली सड़ी हालत में फेंका था।

एक कार…पुलिस को मिलता गया सुराग

पुलिस को सीसीटीवी में एक कार जाती दिखी थी। जिसके बाद उसके मालिक तक पुलिस पहुंच गई थी। मालिक ने बताया था कि कार उसने सेल कर दी है। इससे बाद पुलिस कैमरों की मदद से जनकपुरी तक गई। जहां कार पार्किंग में मिल गई। बाद में वहा लोगों से पता लगा कि कार को गुरप्रीत यूज करता था। आरोपी को रात को डेढ़ बजे पुलिस ने अरेस्ट किया था। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को बरगलाया। लेकिन बाद में सख्ती करने पर अपराध कबूल लिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-‘थानेदार साहब! मुझे गिरफ्तार कर लो, दो लोगों का मर्डर करके आया हूं’…थाने पहुंचा टीचर क्यों बना कातिल?

आरोपी ने बताया कि वह लीना बर्गर से ऑनलाइन ऐप के जरिए मिला था। दोनों में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वह एक बार उससे मिलने स्विट्जरलैंड भी गया था। लेकिन वहां पता लगा कि महिला का अफेयर वहीं के युवक से चल रहा है। इससे वह परेशान हो गया और महिला को मारने की सोची। जिसके बाद लीना को बहाना करके भारत घुमाने की बात कही। लीना 11 अक्टूबर को दिल्ली आ गई थी।

---विज्ञापन---

लीना को रुकवाया था पश्चिमी दिल्ली के होटल में

उसे पश्चिमी दिल्ली के होटल में रुकवाया। बाद में घरवालों से मिलाने की बात कह 16 अक्टूबर को घर बुलाया था। जिसके बाद रात को मर्डर कर दिया। आरोपी ने हत्या से पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए थे। लेकिन पुलिस के सामने आरोपी बार-बार हाथ, चुन्नी या तार से गला दबाने की बात कर रहा है।

हत्या के बाद शव को काले पॉलीथिन में सेंट्रो कार में रखा था। समय निकल गया, वह शव को नहीं फेंक सका। जिससे शव से दुर्गंध आने लगी। बाद में शव को एमसीडी स्कूल के पास छोड़ दिया। पुलिस को युवती का शव चेन से बंधा मिला था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2023 02:24 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola